scriptJija brutally murdered his sali after illicit relation | घर छोड़ने के लिए साली मारती थी ताना, नाराज जीजा ने पत्नी और साथियों के साथ कर दी हत्या | Patrika News

घर छोड़ने के लिए साली मारती थी ताना, नाराज जीजा ने पत्नी और साथियों के साथ कर दी हत्या

locationरायपुरPublished: Dec 02, 2021 12:19:40 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

साली के घर को हड़पने के लिए जीजा ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची। फिर अपने दो साथियों की मदद से उसकी हत्या कर दी। शव को ठिकाने लगाने के बाद अगले दिन थाने में उसके गुमशुदा होने का मामला दर्ज करा दिया।

Crime in Raipur
घर छोड़ने के लिए साली मारती थी ताना, नाराज जीजा ने पत्नी और साथियों के साथ कर दी हत्या
रायपुर. साली के घर को हड़पने के लिए जीजा ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची। फिर अपने दो साथियों की मदद से उसकी हत्या कर दी। शव को ठिकाने लगाने के बाद अगले दिन थाने में उसके गुमशुदा होने का मामला दर्ज करा दिया। इससे उन पर किसी को शक नहीं हुआ। पुलिस का ध्यान भी बंट गया। दो माह बाद मोहल्ले के लोगों के बीच मृतका के गुमशुदा होने के बजाय हत्या होने की चर्चा होने लगी। चर्चा पुलिस तक पहुंची। इसके बाद पुलिस ने मोहल्ले वालों से जानकारी जुटाई। फिर युवती की हत्या का राज खुला। पुलिस ने मृतका के जीजा, उसकी बहन और दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.