6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा – कांग्रेस का बस एक ही टास्क है, पीएम मोदी को गाली देना

Lok Sabha Chunaav 2024: किरण देव ने कहा, बस्तर से कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा ने राहुल के दौरे के पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कहा था कि कवासी लखमा जीतोड़, नरेंद्र मोदी ढोलतोर। यानी कवासी लखमा जीतेगा और नरेंद्र मोदी मरेगा, खेल खत्म, राम-राम।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Shrishti Singh

•

Updated: 14 Apr 2024, 11:36 AM IST

kiran_singh_deo.jpg

CG Political News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा, क्या अपने दौरे से पूर्व राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली देने और मारने जैसे बयान देने के लिए कांग्रेस के नेताओं को अप्रत्यक्ष तरीके से टास्क दिए थे। जिस तरीके से राहुल गांधी के बस्तर दौरे से पूर्व कांग्रेस के नेताओं ने पीएम मोदी पर लगातार अशोभनीय टिप्पणी कर रहे थे, उससे तो यही प्रतीत होता है।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: इन 6 सीटों में भाजपा को हराना मुश्किल, कांग्रेस को अभी से सता रहा हार का डर

किरण देव ने कहा, बस्तर से कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा ने राहुल के दौरे के पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कहा था कि कवासी लखमा जीतोड़, नरेंद्र मोदी ढोलतोर। यानी कवासी लखमा जीतेगा और नरेंद्र मोदी मरेगा, खेल खत्म, राम-राम। क्या यही है आपके कांग्रेस की मुहब्बत की दुकान है। उन्होंने कहा, राहुल गांधी आज फिर अपने झूठे न्याय पत्र के जरिए केंद्र की सत्ता में काबिज होना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ की ईशा अग्रवाल ने नारी फर्स्ट ज्वेल ऑफ इंडिया ब्यूटी कॉन्टेस्ट में जीता खिताब, अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने पहनाया ताज