26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खत्म हुआ तीसरे चरण का चुनाव, छत्तीसगढ़ के 7 सीटों में 64.58 प्रतिशत वोटिंग

अभी भी कई जगहों में वोटिंग जारी है। कल तक स्पष्ट आंकड़े आ जाएंगे। 7 लोकसभा सीटों में 123 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। इसके बाद 23 मई को रिजल्ट आ जाएगा कि केन्द्र में किसकी सरकार बन रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 23 Apr 2019, 6:53 PM IST

Cg News

खत्म हुआ तीसरे चरण का चुनाव, छत्तीसगढ़ के 7 सीटों में 64.58 प्रतिशत वोटिंग

रायपुर. छत्तीसगढ़ के 7 लोकसभा सीटों में सुबह 7 बजे से जारी वोटिंग खत्म हो गई है। 7 लोकसभा सीटों में शाम 5 बजे तक 64.58 प्रतिशत वोटिंग हुई है। निर्वाचन आयोग ने अभी तक स्पष्ट वोटिंग प्रतिशत जारी नहीं किए हैं। अभी भी कई जगहों में वोटिंग जारी है। कल तक स्पष्ट आंकड़े आ जाएंगे। 7 लोकसभा सीटों में 123 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। इसके बाद 23 मई को रिजल्ट आ जाएगा कि केन्द्र में किसकी सरकार बन रही है।

सभी जगह शांतिपूर्ण रहा मतदान
प्रदेश के 7 लोकसभा क्षेत्रों में आज शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हुआ। हालांकि राजधानी रायपुर लोकसभा सहित कुछ एक जगहों में ईवीएम मशीन खराब होने के चलते मतदाताओं को परेशानी हुई। इसके अलावा दुर्ग , बिलासपुर, रायगढ़, सरगुजा, जांजगीर-चांपा, कोरबा में भी शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ।

वोट डालने पहुंची महिला मतदाता की मौत
खबरों के अनुसार ऐंजला टोप्पो मतदान करने के लिए अपने पांच माह के बच्चे के साथ रायगढ़ के गौशाला रोड पशु चिकित्सालय पोलिंग बूथ पर आई थी, जहां वह लाइन में खड़ी थी। धूप तेज होने की वजह से ऐंजला अचानक गश खाकर गिर गई और बेहोश हो गई। जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

7 लोकसभा क्षेत्रों में वोटिंग प्रतिशत
रायपुर - 61.60
बिलासपुर - 55.14
दुर्ग - 64.04
रायगढ़ - 68.78
कोरबा - 68.14
जांजगीर-चांपा -60.81
सरगुजा - 70.91