उन्होंने कहा कि कांग्रेस न्याय यात्रा जारी है, उसके रथ से इस गाने को जनता के बीच बजाया जाएगा। वहीं टीवी स्क्रीन लगे प्रचार वाहन के जरिए भी इसे नुक्कड़ों-मोहल्लों तक पहुंचाने की कोशिश होगी।
कांग्रेस आईटी सेल के अध्यक्ष जयवर्धन बिस्सा ने कहा कि सोशल मीडिया के जरिए इस गीत को सभी 23 हजार बूथों के कार्यकर्ताओं तक पहुंचाया जाएगा। वहां से वह मतदाताओं तक पहुंचेगा। कांग्रेस नेताओं ने कहा, यह गाना मतदाताओं के सामने भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी के जुमलों की हकीकत रखेगा।
विधानसभा चुनाव में भी आया था गाना
कांग्रेस आईटी सेल ने विधानसभा चुनाव के दौरान रमन का उल्टा चश्मा नाम से एक वीडियो गीत जारी किया था। जारी होने के बाद यह टॉप ट्रेंड में रहा।
रमन बोले- छोटा आदमी छोटी हरकते करता है
आईना देखो मोदी जी अभियान पर भाजपा भड़की हुई है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि इतना छोटा आदमी छोटे मन से छोटी-छोटी हरकतें करता है। मजाक का पात्र बनेगा।