scriptछत्तीसगढ़ में सावन अमावस्या हरेली से मुख्यमन्त्री महतारी न्याय रथ यात्रा की होगी शुरुआत | Mukhyamantri Mahtari Nyay Rath Yatra from Hareli in Chhattisgarh | Patrika News
रायपुर

छत्तीसगढ़ में सावन अमावस्या हरेली से मुख्यमन्त्री महतारी न्याय रथ यात्रा की होगी शुरुआत

महिलाओं को उनके अधिकारों और कानूनों के प्रति जागरूक करने छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की पहल
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हरी झंडी दिखाकर महतारी न्याय रथ को करेंगे रवाना

रायपुरJul 27, 2022 / 06:59 pm

Anupam Rajvaidya

छत्तीसगढ़ में सावन अमावस्या हरेली से मुख्यमन्त्री महतारी न्याय रथ यात्रा की होगी शुरुआत

छत्तीसगढ़ में सावन अमावस्या हरेली से मुख्यमन्त्री महतारी न्याय रथ यात्रा की होगी शुरुआत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को छत्तीसगढ़ की राज्यपाल ने बताया- मेसा कानून बिल संसद में है लंबित
मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ यात्रा राज्य महिला आयोग के माध्यम से संचालित की जाएगी। प्रत्येक महतारी न्याय रथ में 2 अधिवक्ता भी होंगे, जो महिलाओं की समस्याओं को सुनकर उन्हें जानकारी और सलाह देंगे। न्याय रथ के माध्यम से महिलाएं आवेदन भी दे सकेंगी, जिससे महिला आयोग द्वारा उनकी समस्याओं का निराकरण किया जा सके। एक बड़ी एलईडी स्क्रीन होगी, जिसमें छत्तीसगढ़ी और हिंदी भाषा में विभिन्न कानूनों संबंधित राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत लघु फिल्में दिखाई जाएंगी। महतारी न्याय रथ के संचालन के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने डीएमएफ पॉलिसी में विशेष रूप से बदलाव किए हैं। न्याय रथ के संचालन के लिए जिले को मिलने वाली डीएमएफ राशि का उपयोग किया जाएगा।
2)

यह भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में 10 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की घोषणा


छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने बताया कि शिक्षित, अशिक्षित, गृहणी, नौकरी कर रही सभी महिलाओं को महिला आयोग के कार्यों और महिलाओं के लिए बनाए गए कानूनों, नियमों और उनके अधिकारों को जानना बहुत जरूरी है। इसके लिए हरेली तिहार से मुख्यमन्त्री महतारी न्याय रथ की शुरुआत की जा रही है। इन महतारी न्याय रथों के माध्यम से लोगों को बताया जाएगा कि महिलाएं अपनी समस्याओं के समाधान के लिए और नि:शुल्क तथा त्वरित न्याय पाने के लिए किस तरह सरलता और सुगमता से महिला आयोग में आवेदन कर सकती हैं। यह रथ शुरुआत में खनिज न्यास निधि प्राप्त करने वाले नौ जिलों में पहले जाएगा, उसके बाद रथ प्रदेश के बाकी बचे जिलों के भ्रमण पर जाएगा।
3)
यह भी पढ़ें

संसद में गांधी प्रतिमा के सामने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सांसद ने उठाया गैस सिलेंडर


किरणमयी नायक ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की माताओं और बहनों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के लिए बीते साढ़े तीन वर्षों में राज्य सरकार ने विभिन्न स्तरों पर अनेक योजनाएं संचालित की हैं। हमारी इन योजनाओं की सफलता पूरे देश में उदाहरण बनी है। अब एक कदम और बढ़ते हुए एक और नई योजना की शुरुआत की जा रही हैं। यह योजना भी देश में अपनी तरह की एकमात्र योजना होगी। इससे महिलाएं जागरूक होंगी और उनमें आत्मविश्वास बढ़ेगा। महिलाओं को कानूनी अधिकारों की जानकारी से राज्य में महिलाओं के साथ होने वाली अपराधों में कमी आएगी।
4)
यह भी पढ़ें
[typography_font:14pt;” >रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की पहल पर श्रावण अमावस्या को हरेली पर्व से प्रदेश की महिलाओं को उनके संवैधानिक अधिकारों और कानूनों की जानकारी देकर जागरूक करने और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से मुख्यमन्त्री महतारी न्याय रथ यात्रा की शुरुआत की जाएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हरेली के दिन मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह रथ सभी जिलों में भ्रमण कर लोगों को शॉर्ट फिल्मों, संदेशों और ब्रोशर के माध्यम से महिलाओं के कानूनी प्रावधानों और उनके संवैधानिक अधिकारों के बारे में अवगत कराएगा।
1) यह भी पढ़ें :

सिंहदेव के इस्तीफे को लेकर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा

Home / Raipur / छत्तीसगढ़ में सावन अमावस्या हरेली से मुख्यमन्त्री महतारी न्याय रथ यात्रा की होगी शुरुआत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो