श्रीराम मंदिर में बह रही भागवत कथा की भक्ति धारा, देखें वीडियो
राज्यपाल अनुसुईया उइके ने पेसा कानून के महत्व को रेखांकित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बताया कि कई राज्यों में पेसा कानून के नियम लागू नहीं है। उन्होंने पेसा कानून से जुड़े नियमों के क्रियान्वयन के लिए निर्देशित करने हेतु राष्ट्रपति से आग्रह किया। साथ ही नगरीय क्षेत्रों के लिए मेसा कानून से संबंधित विधेयक जो संसद में लंबित है, उसे शीघ्र पारित कराने का आग्रह किया। मेसा कानून के बनने से नगरीय क्षेत्रों में आरक्षण संबंधी नियम विधिवत लागू हो पाएंगे, जिससे जनजातीय समुदाय को आरक्षण का वास्तविक लाभ मिल पाएगा।'
2) यह भी पढ़ें : [typography_font:14pt]छत्तीसगढ़ में 10 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की घोषणा
राज्यपाल उइके ने पूर्वांचल के कई जिलों को जनजातीय जिला घोषित किए जाने की जानकारी राष्ट्रपति को देते हुए कहा कि केंद्र स्तर पर विशेष सहयोग इस आशय से मिला था, जिससे इन जिलों में निवासरत जनजातीय समुदाय के लोग सीधे लाभान्वित हुए। राज्यपाल उइके ने छत्तीसगढ़ में मात्रात्मक त्रुटि के कारण कई जनजातीय समुदायों को उनके अधिकार न मिलने के बारे में राष्ट्रपति को जानकारी दी और इसके शीघ्र समाधान के लिए अनुरोध किया। उन्होंने राष्ट्रपति को पुन: धन्यवाद देते हुए कहा कि आपके राष्ट्रपति बनने से जनजातीय समुदाय में एक उम्मीद जगी है कि अब उनके अधिकारों और हितों से जुड़े प्रयासों को गति मिलेगी। राज्यपाल ने संवैधानिक अधिकारों के क्रियान्वयन संबंधी विषयों को भी प्रमुखता के साथ राष्ट्रपति के समक्ष रखा।
3) यह भी पढ़ें : [typography_font:14pt;" >1) यह भी पढ़ें :संसद में गांधी प्रतिमा के सामने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सांसद ने उठाया गैस सिलेंडर