scriptNarendra Modi Cabinet: PM मोदी के मंत्रिमंडल में शामिल रेणुका सिंह को मिला जनजातीय कार्य मंत्रालय | Narendra Modi Cabinet: Renuka Singh gets Ministry of Tribal Affairs | Patrika News
रायपुर

Narendra Modi Cabinet: PM मोदी के मंत्रिमंडल में शामिल रेणुका सिंह को मिला जनजातीय कार्य मंत्रालय

मोदी कैबिनेट (Narendra Modi Cabinet) में शामिल छत्तीसगढ़ से एक मात्र मंत्री रेणुका सिंह (Renuka Singh) को जनजातीय कार्य मंत्रालय (Ministry of Tribal Affairs) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

रायपुरMay 31, 2019 / 02:31 pm

Ashish Gupta

renuka singh

Narendra Modi Cabinet

रायपुर. शपथ ग्रहण के एक दिन बाद नरेंद्र मोदी कैबिनेट (Narendra Modi Cabinet) के मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हो चुका है। मोदी कैबिनेट (Narendra Modi Cabinet) में शामिल छत्तीसगढ़ से एक मात्र मंत्री रेणुका सिंह (Renuka Singh) को जनजातीय कार्य मंत्रालय (Ministry of Tribal Affairs) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। माना जा रहा है कि रेणुका सिंह को जनजातीय कार्य मंत्रालय दिए जाने से छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में आदिवासियों के बीच भारतीय जनता पार्टी की पकड़ मजबूत होगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ से आदिवासी महिला पर भरोसा जताते हुए सरगुजा लोकसभा सीट से पहली बार चुनाव जीतकर सांसद बनी रेणुका सिंह (Sarguja MP Renuka Singh) को केंद्रीय राज्य मंत्री बनाया है। भाजपा ने लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ से सभी नए प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा था।
रेणुका सिंह ही एकमात्र ऐसी सांसद हैं, जिन्हें प्रशासनिक कार्यों का अनुभव है। वे 2003 से 2005 तक रमन सरकार में महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग मंत्री के पद पर पदस्थ रही हैं। इस अनुभव का लाभ उन्हें मिला। इसके अलावा रेणुका सिंह गौड़ समाज का प्रतिनिधित्व करती हैं। इस वजह से भी जातिगत समीकरण के पैमाने पर भी पूरी तरह से फीट बैठीं। साथ ही रेणुका सिंह को महिला होने का भी फायदा होने मिला है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो