
Chhattisgarh New Governor Vishwa Bhushan Harichandan: विश्व भूषण हरिचंदन ने छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के रूप में शपथ ली है। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अरूप कुमार गोस्वामी ने विश्व भूषण हरिचंदन को राजभवन में राज्यपाल के रूप में को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
who is Vishwa Bhushan Harichandan: कौन हैं विश्व भूषण हरिचंदन?
विश्व भूषण हरिचंदन का जन्म 3 अगस्त 1934 ओडिशा के खोरधा जिला में हुआ था। उनके पिता का नाम परशुराम हरिचंदन है। उनकी पत्नी का नाम सुप्रवा हरिचंदन है। बिस्वा भूषण हरिचंदन 1962 में ओडिशा के उच्च न्यायालय बार और 1971 में भारतीय जनसंघ में शामिल हुए। ओडिशा की राजनीति के दिग्गज हरिचंदन पांच बार साल 1977, 1990, 1996, 2000 और 2004 ओडिशा की राज्य विधानसभा के लिए चुने गए। जिसके बाद 1977 में जनता पार्टी गठित होने तक वे जनसंघ के आंध्र महासचिव रहे। हरिचंदन जनसंघ 1980 से 1988 तक वे बीजेपी की प्रदेशाध्यक्ष भी रहे। वहीं, 2004 में आंध्र प्रदेश की बीजेडी-बीजेपी गठबंधन सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। हरिचंदन ने राजस्व, कानून, ग्रामीण विकास, उद्योग, खाद्य और नागरिक आपूर्ति, श्रम और रोजगार, आवास, सांस्कृतिक, मत्स्य पालन और पशु विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाली है।
Published on:
23 Feb 2023 11:51 am

बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
