scriptबारदानों की कमी के बीच धान-मक्का की खरीदी आज से शुरू | Paddy-corn purchase from gunny bags today | Patrika News
रायपुर

बारदानों की कमी के बीच धान-मक्का की खरीदी आज से शुरू

प्रदेश में बारदानों और अन्य आधारभूत तैयारियों की कमी के बीच किसानों से समर्थन मूल्य पर धान और मक्का खरीदी का महा अभियान 1 दिसम्बर से शुरू होगा।

रायपुरDec 01, 2020 / 09:05 am

Bhawna Chaudhary

paddy purchage center

सारी एजेंसियां फेल बस यूपी एग्रों ही कर सकी है 11 एमटी की खरीदारी, दावा कुछ और जमीन पर हो रहा बिल्कुल अलग काम

रायपुर. प्रदेश में बारदानों और अन्य आधारभूत तैयारियों की कमी के बीच किसानों से समर्थन मूल्य पर धान और मक्का खरीदी का महा अभियान 1 दिसम्बर से शुरू होगा। सरकार का दावा है कि धान खरीदी की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है, लेकिन टोकन के लिए किसानों को रतजगा करना पड़ रहा है।

हालांकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अधिकारियों को हिदायत दी है, धान खरीदी के दौरान किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। वहीं कांग्रेस ने भी त्रि-स्तरीय समिति का गठन कर कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कंट्रोल रूम भी बनाया है। अन्य राज्यों से आने वाले धान को रोकने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में प्रशासन के सहयोग से तगड़ी व्यवस्था की गई है।

धान उपार्जन के लिए 4 लाख 75 हजार गठान बारदानों की जरूरत है। वहीं केंद्र सरकार से सिर्फ 1 लाख 43 हजार गठान बारदानों की ही आपूर्ति की स्वीकृति दी है। इसमें से मात्र 56 हजार गठान बारदाने प्राप्त हुए हैं। बारदानों की कमी की पूर्ति के लिए राज्य शासन द्वारा 70 हजार गठान प्लास्टिक के बारदाने खरीदी की जा रही है।

257नए धान खरीदी केन्द्र बने

2305 कुल धान खरीदी केन्द्र

27 लाख 59 हजार 385 हेक्टेयर से अधिक धान का रकबा

1 दिसम्बर से 31 जनवरी 2021 तक धान की खरीदी

1दिसम्बर से 31 मई 2021 तक मक्का की खरीदी

Home / Raipur / बारदानों की कमी के बीच धान-मक्का की खरीदी आज से शुरू

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो