
मंत्रिमंडलीय उपसमिति की अहम बैठक आज, धान खरीदी के लिए तैयार होगा खाका
रायपुर. भाजपा धान खरीदी (Paddy Procurement in Chhattisgarh) के मुद्दे पर सरकार पर हमलावर है। बुधवार को भाजपा विधायक एवं पूर्व कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने मोर्चा खोला। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा से ज्यादा कांग्रेस नेताओं ने धान बेचा है। वह भी फर्जी बेचा। सरकार को चाहिए कि वह दोनों ही पार्टियों के 100-100 नेताओं की सूची जारी करे। यह बयान इसलिए आया है, क्योंकि बीते दिनों कांग्रेस की तरफ से कहा गया था कि भाजपा नेताओं ने अपना धान बेच लिया, अब फुर्सत मिली है तो किसानों के नाम पर राजनीतिक स्टंटबाजी करने में लगे हुए हैं।
इस दौरान बृजमोहन ने 22 जनवरी को किसानों के मुद्दे पर होने वाले आंदोलन को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा किसानों के हित में सदन से सड़क तक लड़ रही है। 13 जनवरी को हुए आंदोलन के बाद भी सरकार ने समस्याओं का समाधान नहीं किया।इसलिए 22 जनवरी को प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की मौजूदगी में बूढ़ातालाब में धरना देंगे। कलेक्टोरेट का घेराव करने बढ़ेंगे, रोका जाएगा तो गिरफ्तारी देंगे।
बृजमोहन ने कहा कि भाजपा हो या कांग्रेस के नेता दोनों ही प्रदेश के नागरिक हैं। धान जहां बेचना है, वहां बेंचे। पूर्व कृषि मंत्री से पूछा गया कि कांग्रेस कह रही है कि 85 प्रतिशत धान की खरीदी हो चुकी है, शेष भी समय पर हो जाएगी। इस पर उन्होंने कहा कि हम विपक्ष में हैं। हमारा काम जनता की आवाज उठाना है। आज भी किसानों का धान नहीं खरीदा जा रहा है। फड़ों में जगह नहीं है। बारदाने नहीं मिल रहे। हमारी मांग है कि सरकार धान खरीदी की तारीख एक महीने बढ़ाए। सरकार की हठधर्मिता से आज किसानों को नुकसान हो रहा है।
1300 करोड़ का धान सड़ गया-
बृजमोहन ने कहा कि मिलिंग नहीं करवाने की वजह से 1300 करोड़ रुपए का धान सड़ गया। यह जनता के पैसों से खरीदा गया धान था। जो भी इस प्रकरण में दोषी हों, उन अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। सरकार को अपराध दर्ज करवाना चाहिए।
रोको, टोको और ठोको-
पूर्व मंत्री बृजमोहन ने कहा कि राजधानी क्या पूरे प्रदेश में अपराध बढ़ा है। मंत्रियों के गृह क्षेत्रों में हत्या हुई, हत्यारे नहीं मिले। राजधानी में अज्ञात लाशे मिल रही हैं। चाकू बाजी की इतनी घटनाएं इससे पहले कभी नहीं हुईं। रोको, टोको और ठोको पुलिस का काम होना चाहिए, मगर आज पुलिस को राजनीतिक कामों में लगा दिया गया है। इसलिए अपराध बढ़ते जा रहे हैं। मैं रात को निकलता हूं तो पेट्रोलिंग तो दिखती ही नहीं है।
Published on:
20 Jan 2021 06:51 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
