scriptरायपुर : परियोजनाओं के लिए 28 करोड़ रूपए जारी,सिंचाई का रकबा बढऩे से किसानों की बढ़ेगी खुशहाली | Raipur: Rs. 28 crore released for projects, increase in area under irr | Patrika News
रायपुर

रायपुर : परियोजनाओं के लिए 28 करोड़ रूपए जारी,सिंचाई का रकबा बढऩे से किसानों की बढ़ेगी खुशहाली

मुंगेली जिले के विकासखण्ड पथरिया अंतर्गत धरदेई जलाशय योजना कार्य के लिए दो करोड़ 36 लाख 13 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 127 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। जिले के विकासखण्ड पथरिया अंतर्गत जुनवानी जलाशय के शीर्ष कार्य का जीर्णोद्वार एवं नहर में सी.सी. लाईनिंग कार्य के लिए दो करोड़ 30 लाख 60 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 82 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।
 

रायपुरJan 20, 2020 / 11:19 pm

Shiv Singh

रायपुर : परियोजनाओं के लिए 28 करोड़ रूपए जारी,सिंचाई का रकबा बढऩे से किसानों की बढ़ेगी खुशहाली

रायपुर : परियोजनाओं के लिए 28 करोड़ रूपए जारी,सिंचाई का रकबा बढऩे से किसानों की बढ़ेगी खुशहाली

रायपुर. राज्य शासन ने दुर्ग जिले के विकासखण्ड धमधा में बगीचा एनीकट के पुनरूद्वार कार्य के लिए एक करोड़ 93 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा हो जाने पर 25 हेक्टेयर से ज्यादा क्षेत्र मे सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। इसी तरह महासमुंद जिले के विकासखण्ड बागबहरा की बिन्द्रावन जलाशय की नहर लाईनिंग के पक्के कार्यों का सुधार एवं जीर्णोद्वार कार्य के लिए एक करोड़ 37 लाख 79 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से अब यहां 263 हेक्टेयर क्षेत्र में किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। इन कार्यों को कराने की स्वीकृति जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रदान कर दी गई है।
बिलासपुर व पड़ोसी जिले को भी मिले कई करोड़
बिलासपुर जिले के नवागांव (सल्का) जलाशय योजना के लिए दो करोड़ 99 लाख 71 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 145 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड गौरेला की गांगपुर जलाशय के मरम्मत कार्य के लिए दो करोड़ 12 लाख 15 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से इस क्षेत्र में सिंचाई रकबा बढ़कर 486 हेक्टेयर क्षेत्र हो जाएगा। विकासखण्ड गौरेला अंतर्गत मल्हरिया जलाशय बांध एवं नहरों के मरम्मत कार्य के लिए दो करोड़ 92 लाख 55 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से क्षेत्र के किसानों को आवश्यकता के अनुसार सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। बिलासपुर जिले के खारंग नदी पर मोहरा एनीकट सौर सूक्ष्म सिंचाई योजना के लिए दो करोड़ 78 लाख 87 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से खरीफ एवं रबी की फसलों के लिए 80 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। बिलासपुर जिले की अकोला एनीकट सौर सूक्ष्म सिंचाई योजना के लिए दो करोड़ 89 लाख 4 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 80 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। बिलासपुर जिले की अमलडीहा सोलर सूक्ष्म सिंचाई योजना के लिए दो करोड़ 98 लाख 97 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 80 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।
रायगढ़ को भी मिला बजट
इसी तरह से रायगढ़ जिले के विकासखण्ड बरमकेला के अंतर्गत अमुर्रा जलाशय के बांध एवं नहर जीर्णोद्वार कार्य के लिए एक करोड़ 93 लाख 75 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से क्षेत्र में अब 115 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड बरमकेला के अंतर्गत खैरट से पिपरखुटा जीरा नाला में स्टापडेम सह पुलिया निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ 64 लाख 87 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 130 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।

Home / Raipur / रायपुर : परियोजनाओं के लिए 28 करोड़ रूपए जारी,सिंचाई का रकबा बढऩे से किसानों की बढ़ेगी खुशहाली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो