scriptपूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा- कांग्रेस के चुनावी वादों पर मुझे संदेह, कुछ दिन और, फिर.. | Raman Singh says I doubt the election promises of Congress | Patrika News
रायपुर

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा- कांग्रेस के चुनावी वादों पर मुझे संदेह, कुछ दिन और, फिर..

डॉ. सिंह ने कांग्रेस के चुनावी वादों के पूरा होने पर भी संदेह जताया।

रायपुरDec 14, 2018 / 09:32 pm

चंदू निर्मलकर

Chhattisgarh news

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा- कांग्रेस के चुनावी वादों पर मुझे संदेह है, कुछ दिन और फिर..

रायपुर. निवृत्तमान मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने फिलहाल केंद्रीय राजनीति में जाने से इन्कार किया है। भाजपा की करारी हार के बाद पहली बार प्रेस से मुखातिब रमन सिंह ने कहा, वे यहीं हैं और यहीं रहेंगे। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री के दायित्व से मुक्त होकर वे अब भाजपा कार्यालय में बैठेंगे। कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और पार्टी को आगे ले जाएंगे।
हालांकि विधानसभा में उनकी भूमिका क्या होगी, इसका जवाब उन्होंने नहीं दिया। डॉ. सिंह ने कांग्रेस के चुनावी वादों के पूरा होने पर भी संदेह जताया। उनका कहना था, वे भी 10 दिन गिन रहे हैं। 10 दिन पूरा होने के बाद वे प्रेस से इस मसले पर बात करेंगे। बता दें कि कांग्रेस ने सरकार बनाने के 10 दिन के भीतर किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया है।

रफाल को बताया राजनीतिक झूठ
डॉ. रमन सिंह रफाल विमान सौदे की जांच मांगने वाली याचिकाओं के खारिज होने के मामले पर कांग्रेस पर हमलावर थे। उन्होंने कहा, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने रफाल के रूप में देश का सबसे बड़ा राजनीतिक झूठ बोला है, इसके लिए उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए और इस्तीफा देना चाहिए। उनका कहना था, इन आरोपों से प्रधानमंत्री की छवि खराब करने की कोशिश की गई।

Home / Raipur / पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा- कांग्रेस के चुनावी वादों पर मुझे संदेह, कुछ दिन और, फिर..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो