scriptरामकी कंपनी के कार्यों की समीक्षा आज, कांग्रेसी- भाजपा पार्षद होंगे शामिल | Ramki Company's work will be reviewed today in Raipur CG | Patrika News
रायपुर

रामकी कंपनी के कार्यों की समीक्षा आज, कांग्रेसी- भाजपा पार्षद होंगे शामिल

रामकी कंपनी के कार्यों की समीक्षा आज 22 सितम्बर को निगम मुख्यालय में होगी

रायपुरSep 22, 2018 / 09:54 am

Deepak Sahu

nagar nigam

रामकी कंपनी के कार्यों की समीक्षा आज, कांग्रेसी- भाजपा पार्षद होंगे शामिल

रायपुर . शहर के वार्डों में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन का जिम्मा संभाल रही रामकी कंपनी के कार्यों की समीक्षा आज 22 सितम्बर को निगम मुख्यालय में होगी। इस बैठक में कांग्रेस और भाजपा पार्षद भी शामिल होंगे।

READ MORE : Breaking : बच्चे का बदमाशों ने किया अपहरण, फिर फोन कर मांगी सात लाख की फिरौती, थोड़े समय बाद ही लावारिस हालत में यहां मिला मासूम

बैठक में रामकी को पार्षदों की बिना सहमति के ३८ वार्डों के अलावा अन्य वार्डों के डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन कार्य का जिम्मा सौंपने पर हंगामा कर सकते हैं। एमआईसी सदस्य श्रीकुमार मेनन और कांग्रेसी पार्षदों का कहना है कि समीक्षा बैठक के पहले ही निगम प्रशासन रामकी को सभी ७० वार्डों का काम सौंपना निगम अधिकारियों की मनमानी उजागर करता है।

READ MORE : तेज हवा के साथ हुई बारिश, कहीं नुकसान तो किसी को फायदा, ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली गुल, शहर में भी गिरे पेड़

फिर समीक्षा बैठक में पार्षदों को बुलाने का मतलब ही क्या है। निगम अधिकारियों ने पहले ही कहा था कि वर्तमान में जिन वार्डों में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन रामकी द्वारा किया जा रहा है, उनकी समीक्षा के बाद ही बाकी वार्डों का काम रामकी को सौंपा जाएगा। जबकि निगम अधिकारियों ने रामकी को बचाने के लिए ही आनन-फानन में पार्षदों की सहमति लिए बगैर ही बाकी वार्डों का काम भी सौंप दिया है। इस बैठक में कांग्रेस और भाजपा पार्षद भी शामिल होंगे।

READ MORE : जन एजेंडा 2018-23 : क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं व बेरोजगारी को लेकर ग्रामीणों में असंतोष, पढि़ए और क्या कहा ग्रामीणों ने…

श्रीकुमार मेनन ने आरोप लगाया कि रामकी कंपनी मंत्री के परिचित की है, इसलिए रामकी को बचाने का खेल निगम अधिकारियों द्वारा खेला जा रहा है। उन्होंने बताया कि समीक्षा बैठक में निगम के जिम्मेदार अधिकरियों से इस संबंध में जवाब तलब किया जाएगा और संतोष जनक जवाब नहीं मिलने पर बैठक का बहिष्कार भी किया जाएगा।

Home / Raipur / रामकी कंपनी के कार्यों की समीक्षा आज, कांग्रेसी- भाजपा पार्षद होंगे शामिल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो