4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Republic Day, CG News: रायपुर में राज्यपाल अनुसुईया उइके ने तिरंगा फहराया, कहा-गणतंत्र की मजबूती ही जन-जन की सफलता है

Republic Day, CG News: राज्यपाल अनुसुईया उइके ने आज प्रदेश की राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली।

2 min read
Google source verification
.

Republic Day, CG News: राज्यपाल अनुसुईया उइके ने आज प्रदेश की राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली।

राज्यपाल अनुसुईया उइके ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और अमर शहीदों को नमन करते हुए सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी।

b32.jpg

इस अवसर पर राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी और छत्तीसगढ़ की जनता के नाम संबोधन दिया।

b2_2.jpg

राज्यपाल ने कहा कि गणतंत्र की मजबूती ही जन-जन की सफलता है। यह दिन देश में अपना संविधान लागू करने, इस संविधान के अनुसार देश का संचालन करने और आम जनता को विधि सम्मत शक्तियां तथा अधिकार संपन्न बनाने का दिन है।

राज्यपाल ने कहा कि जनता-जनार्दन के सहयोग से छत्तीसगढ़ में समृद्धि और खुशहाली का दौर आगे बढ़ता रहेगा। प्रदेश में नक्सलवादी गतिविधियां भी नियंत्रित हुईं हैं और नक्सलवादी, नक्सलवाद छोड़कर सामाजिक जीवन में लौटने लगे हैं।

Republic Day, CG News: रायपुर में राज्यपाल अनुसुईया उइके ने तिरंगा फहराया, कहा-गणतंत्र की मजबूती ही जन-जन की सफलता है

राज्यपाल अनुसुईया उइके ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़