हादसे से भड़क उठे लोग
मिली जानकारी के अनुसार आमानाका थाने के चंदनडीह -भिलाईरोड पर सडक पार करते समय 6 साल के एक बच्चे को भारी भरकम ट्रक ने कुचला दिया। मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्काल घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद लोगों को गुस्सा बढ़ गया। सड़क पर ही चक्काजाम कर दिया। इधर खबर पाकर आमानाका पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद लोगों को सड़क से किनारे कर यातायात को दुरूस्त किया।
सड़क पर लगा लंबा जाम
हादसे के बाद भड़के लोग सड़क पर ही प्रदर्शन करने लगे। इससे सड़क नेशनल हाइवे में लंबा जाम लग गया। पुलिस ने लोगों को समझाइश देकर मामले को शांत कराया। आमानाका पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हादसे में मृतक और घायलों के नाम अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस शव बरामद कर विवेचना शुरू कर दी है।