scriptसिंहदेव ने कहा- अनियमित कर्मचारियों से किए गए वादे जल्द होंगे पूरे | Sinhdev said, promises made from irregular employees will soon complet | Patrika News
रायपुर

सिंहदेव ने कहा- अनियमित कर्मचारियों से किए गए वादे जल्द होंगे पूरे

छत्तीसगढ़ द्वारा प्रांतीय अध्यक्ष अनिल देवांगन की अध्यक्षता में सरगुजा में संभाग स्तरीय महापंचायत का आयोजन किया गया

रायपुरJan 22, 2019 / 02:24 pm

Deepak Sahu

TS Singhdeo

सिंहदेव ने कहा- अनियमित कर्मचारियों से किए गए वादे जल्द होंगे पूरे

रायपुर. संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ छत्तीसगढ़ द्वारा प्रांतीय अध्यक्ष अनिल देवांगन की अध्यक्षता में सरगुजा में संभाग स्तरीय महापंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें अनियमित कर्मचारियों द्वारा पूर्व में की गई 4 सूत्रीय मांगों पर चर्चा की गई। मौके पर सभी संभाग अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष द्वारा यह निर्णय लिया गया कि यदि शासन द्वारा 26 जनवरी 2019 तक कोई सकरात्मक कदम नहीं उठाया गया तो 26 जनवरी के बाद राजधानी रायपुर में वादा निभाओ रैली का आयोजन किया जाएगा।
महापंचायत की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष देवांगन द्वारा किया गया, जिसमें प्रदेश के सभी संभागाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष एवं सरगुजा संभाग के सभी अनियमित कर्मचारी, पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे। महापंचायत के उपरांत, शाम को कैबिनेट मंत्री टीएस सिंहदेव से संयुंक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ का 500 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल प्रदेशाध्यक्ष देवांगन, राखी शर्मा, हेमन्त सिन्हा, रवि गढ़पाले, सूरज सिंह, तोपान सिंह, श्रीकांत लास्कर के नेतृत्व में मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान कैबिनेट मंत्री सिंहदेव ने कहा कि किसी भी अनियमित कर्मचारी का अहित नही होगा। साथ ही बहुत जल्द ही अनियमित कर्मचारियों के लिए न्यायपूर्ण फैसला किया जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो