scriptलॉकडाउन में नौकरी छूटी तो चोर बन गया सॉफ्टेवयर इंजीनियर, गैंग बनाकर करने लगा लूट | Software engineer became thief and started robbery after lost job | Patrika News
रायपुर

लॉकडाउन में नौकरी छूटी तो चोर बन गया सॉफ्टेवयर इंजीनियर, गैंग बनाकर करने लगा लूट

Crime in Raipur: लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान नौकरी छूटने के बाद एक साफ्टेवयर इंजीनियर ने लूट का रास्ता अपना लिया। पुराने चोरों के साथ मिलकर गैस एजेंसी के मैनेजर को लूट लिया।

रायपुरSep 12, 2021 / 02:09 pm

Ashish Gupta

thief_news.jpg

लॉकडाउन में नौकरी छूटी तो चोर बन गया सॉफ्टेवयर इंजीनियर, गैंग बनाकर करने लगा लूट

रायपुर. Crime in Raipur: लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान नौकरी छूटने के बाद एक साफ्टेवयर इंजीनियर (Software Engineer became Thief) ने लूट का रास्ता अपना लिया। पुराने चोरों के साथ मिलकर गैस एजेंसी के मैनेजर को लूट लिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी साफ्टेवयर इंजीनियर सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक खम्हारडीह इलाके में विंडमील के पास रायपुर गैस एजेंसी के मैनेजर दोपहिया सवार सुरेंद्र पाल सिंह को विधानसभा जाने का रास्ते पूछने के बहाने बाइक सवार तीन युवकों ने लूट लिया था। उनके हाथ से 1 लाख 80 हजार रुपए से भरा बैग छिनकर भाग निकले थे। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी रोमी रिबेलो, अरविंद प्रसाद गुप्ता, संजय सोनी और राकेश सोनी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक रोमी सुरेंद्र के घर काम कर चुका है। रोमी साफ्टवेयर और इलेक्ट्रीकल इंजीनियर है। वह हैदराबाद में जॉब करता था। वर्ष 2020 में लॉकडाउन के बाद उसकी नौकरी छूट गई। इसके बाद से वह रायपुर में था। पुलिस ने आरोपियों से लूट का 85 हजार रुपए बरामद किया है। बाकी रकम को आरोपियों ने खर्च कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें: बीजापुर में पुलिस कैंप के विरोध में नक्सलियों ने 9 किमी लंबी सड़क के कर दिए 30 टुकड़े

चोरों के साथ बनाई गैंग
मुख्य आरोपी रोमी सुरेंद्र के घर काम कर चुका है। इस कारण उसे उनके आने-जाने और गैस एजेंसी की कलेक्शन राशि के बारे में जानकारी थी। उसने सुरेंद्र से लूट करने की योजना बनाई। उसने पुराने चोर राकेश सोनी और उसके साथियों अरविंद प्रसाद और संजय के साथ मिलकर गिरोह बनाया और लूटपाट की तैयारी की। इससे पहले उसने सुरेंद्र की रेकी भी करवाई। घटना वाले दिन चारों दो बाइक में सवार होकर पहुंचे। रोमी घटना स्थल से कुछ दूर पर रहा। बाकी के तीनों आरोपियों ने मौके पर जाकर सुरेंद्र से बैग लूटा था। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ऐसे पकड़े गए आरोपी
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इस दौरान वारदात में इस्तेमाल बाइक के बारे में जानकारी मिली। इसके आधार पर पुलिस ने अरविंद को पकड़ा और उससे कड़ाई से पूछताछ की। उसने रोमी और अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लूट करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने एक के बाद एक सभी को पकड़ लिया। बताया जाता है कि रोमी दोबारा हैदराबाद जाना चाहता था। इसलिए उसने लूट की।

यह भी पढ़ें: गर्दन तक जमीन में दबी थी महिला, लोग पहुंचे तो शर्म से ढंक लिया चेहरा, फिर हुआ ये…

दो दिन में उड़ाए 95 हजार
आरोपियों ने मैनेजर से 1 लाख्चा 80 हजार रुपए लूटा था। महज दो दिन के भीतर ही आरोपियों ने 95 हजार रुपए उड़ा दिए। मजे की बात है कि घटना के बाद से आरोपी पुलिस से बचकर भागते फिर रहे थे। इसके बाद भी लूट के 95 हजार रुपए कहां उड़ा दिए? इसको लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस अधिकारी भी इस संंबंध में कुछ बता नहीं पा रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो