
नववर्ष में प्रदेशवासियों को मिलेगी नए एल-२ ट्रामा सेंटर की सौगात
रायपुर. नववर्ष में प्रदेशवासियों को नए एल-२ ट्रामा सेंटर की सुविधा मिलने लगेगी। राजधानी के डॉ. भीमराव आंबेडकर अस्पताल में हाईटेक और सर्वसुविधा वाले ट्रामा सेंटर की नई यूनिट का निर्माण बाबा साहब आंबेडकर की प्रतिमा के पीछे खाली जमीन पर किया जा रहा है।
पीडब्ल्यूडी विभाग ने इसके निर्माण कार्य को ६ माह के भीतर पूरा करने की जिम्मेदारी गणपति इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को सौंपी है। हॉस्पिटल के आला अधिकारियों का कहना है कि सबसे बड़े सरकारी अस्पताल होने की वजह से यहां ट्रामा मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसकी वजह हादसे हैं। पूरे प्रदेश से रेफर केस यहां पहुंचते हैं, इसलिए तीसरे ट्रामा यूनिट की जरूरत महसूस की गई। अस्पताल में नए ट्रामा यूनिट के शुरू होने से ट्रामा के 20 बेड और बढ़ जाएंगे, अभी इनकी संख्या 52 है। ग्राउंड फ्लोर में 31 बेड का और फोर्थ फ्लोर पर 21 बेड का ट्रामा यूनिट संचालित है। बताया जाता है कि पहले ट्रामा यूनिट यानी भवन का काम पूरा किया जाएगा, उसके बाद उपकरणों की खरीदी और अंत में मैन पावर की भर्ती की जाएगी। इस नई यूनिट के लिए अलग से पूरा मैन-पावर जिसमें डॉक्टर, नर्स, वार्ड ब्वॉयज होंगे। १.०५ करोड़ की लागत से बनने वाले नए एल-२ ट्रामा सेंटर का पूरा सेटअप ही अलग से होगा।
नया ट्रामा सेंटर खुलने से मरीजों को 24 घंटे उपचार संभव हो जाएगा। हर विभाग के लिए प्रशिक्षित नर्स और पैरामेडिकल स्टॉफ मौजूद रहेगा। बिल्डिंग बनने के बाद ही मैनपॉवर और इक्विपमेंट की जरूरत होती है।
डॉ. विवेक चौधरी, अधीक्षक, आंबेडकर अस्पताल, रायपुर
Published on:
17 Nov 2019 09:26 pm

बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
