scriptदेवेंद्र नगर का तिराहा अब ग्लोबल चौक कहलाएगा | The tiraha of Devendra Nagar will now be called Global Chowk | Patrika News
रायपुर

देवेंद्र नगर का तिराहा अब ग्लोबल चौक कहलाएगा

राजधानी को कल सात विकास कार्यों की मिलेगी सौगात

रायपुरNov 23, 2020 / 05:37 pm

VIKAS MISHRA

देवेंद्र नगर का तिराहा अब ग्लोबल चौक कहलाएगा

लोकार्पण कार्यों की तैयारियों को लेकर रविवार को महापौर एजाज ढेबर ने निरीक्षण किया।

रायपुर. नमस्ते चौक के नाम से जाना जाने वाला देवेंद्र नगर तिराह अब ग्लोबल चौक से जाना जाएगा। इस तिराहे का सौंदर्यीकरण के बाद यहां गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ और प्रदेश के नक्शे का बोर्ड लगाया गया है। इस तिराहे के साथ अन्य छह विकास कार्यों का लोकार्पण 24 नवंबर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे। लोकार्पण कार्यों की तैयारियों को लेकर रविवार को महापौर एजाज ढेबर ने निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री करेंगे लोकार्पण
महापौर एजाज ढेबर ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉक्टर शिव कुमार डहरिया राजधानीवासियों को 24 नवम्बर को एक साथ 7 शानदार सौगातें देंगे। जिसमें देवेन्द्र नगर ग्लोबल चौक, जवाहर बाजार, कलेक्ट्रेट के सामने मल्टी लेवल पार्किंग, सिटी कोतवाली थाना, ऐतिहासिक बूढातालाब स्वामी विवेकानंद सरोवर स्थित म्यूजिकल फ ाउंटेन, ऑक्सीजोन, राज्यसभा सांसद छाया वर्मा के निवास के सामने स्मार्ट रोड का लोकार्पण किए जाएंगे।

Home / Raipur / देवेंद्र नगर का तिराहा अब ग्लोबल चौक कहलाएगा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो