scriptमानसून के वक्त इन 5 फलों के सेवन से आप कभी नही होंगे बीमार | These are the healthy fruit for Monsoon | Patrika News
रायपुर

मानसून के वक्त इन 5 फलों के सेवन से आप कभी नही होंगे बीमार

ये हैं मानसून के मौसम में खाएं ये फल जो आपके शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होंगे

रायपुरJul 23, 2018 / 08:32 am

Deepak Sahu

healthy fruit

मानसून के वक्त इन 5 फलों के सेवन से आप नही होंगे बीमार

रायपुर. मानसून के आते ही लोगों के चेहरे खिल उठते हैं। आधे से ज्यादा लोगों का सबसे पसंदीदा मौसम मानसून होता है। पर क्या आप ये जानते हैं कि मानसून जब आता है अपने साथ न जाने कितने प्रकार की बिमारीयां व इंफेक्शन लेकर आता है। लोगों में मानसून के वक्त अक्सर बिमारीयों की शिकायत बढ़ जाती है। जैसे- सर्दी, खांसी, बुखार आदि। इन सभी बिमारीयों का जड़ है मानसून के वक्त फैलने वाले बैक्टीरिया जो पानी से हम तक पहुंचते हैं।

बिमारीयों के वक्त अक्सर डॉक्टर्स हमें फल खाने की सलाह देते हैं। क्योकि फल हमारी सेहत के लिए अच्छे होते है, फलों में विटमिन पाए जाते हैं जो हमारे शरीर को तंदरूस्त रखते हैं। पर क्या आप ये जानते हैं कि मानसून के वक्त कौन सा फल खाने से हमारे शरीर में सही विटमिन और पोषण मिलेगा। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि मानसून के वक्त कौन से फल आपके लिए बिल्कुल सही होंगे।

Lichi

लीची – लीची एक एेसा फल है जिसे हर वर्ग के लोग पसंद करते हैं, चाहे वो बच्चा हो या बुढ़ा। पर क्या आप ये जानते हैं कि बारिश के मौसम में लीची हमें कई बिमारीयों से बचा सकती है। लीची में कार्बोहाइड्रेट, विटमिन सी, विटमिन ए और इसके अलावा बी कॉम्प्लेक्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसके अलावा इसमें पोटैशियम, कैल्शियम, फॉस्फोरस और ऑयरन जैसे मिनरल्स भी पाए जाते हैं। जो बारिश के वक्त होने वाली कई बिमारीयों से हमें बचाते हैं। इस मौसम में लीची आसानी से बाजारों में मिल जाती है।

Jamun

जामुन – जामुन हर किसी के पसंदीदा फलों में से एक होता है। जामुन खाने में टेस्टी तो होता ही है साथ ही साथ यह घरेलु दवाई भी है। जामुन में पूरी मात्रा में ग्लूकोज और फुक्टोज पाया जाता है। इसके अलावा जामुन में वो सभी विटमिन भी पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए आवश्यक होते हैं। जामुन में कार्बोहाइड्रेट, फॉस्फोरस, विटमिन, ऑयरन जैसे सारे प्रोटीन पाए जाते हैं। मानसून के वक्त जामुन के रोजाना सेवन से हम बारिश के पानी से होने वाली कई बिमारीयों से बच सकते हैं।

Anar

अनार – अनार एक एेसा फल है जिसे हम सभी मौसमों में बहुत पसंद करते हैं। बच्चे भी इस फल को बड़े चाव से खाते हैं। अनार बहुत ही स्वादिस्ट फलों में से एक है इसके साथ ही अनार हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है। अनार में विटामिन ए व विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है इसके अलावा इसमें फाइबर भी होता है। अनार में माजूद एंटी- ऑक्सीडेंस हमें बारिश के वक्त होने वाली बिमारीयों से बचाते हैं।

papita

पपीता – पपीते को हर बिमारी का रामबाण कहा जाता है। बारिश के वक्त अक्सर लोगों को या बच्चों को पेट दर्द जैसी बिमारीयां होती है। जिसके लिए पपीता सबसे उत्तम फल है। पपीते एक स्वादिस्ट व मीठा फल है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इसके साथ ही पपीते में विटमिन सी भी पाया जाता है जो पाचन क्रिया में मददगार साबित होता है।

alubukhara

आलूबुखारा – यह फल मानसून के वक्त मिलने वाले सबसे मीठे फलों में से एक है। इसमें स्थित एंटी- ऑक्सीडेंट हमारी त्वचा की रक्षा के साथ- साथ हमारे दिमाग को भी तंदरूस्त रखता है। यह फल तनाव को कम करने में भी सहायक है। इस फल में स्थित फाइबर बारिश के वक्त हमारे शरीर में जाने वाले बैक्टिरीया को खत्म करने में सहायक होता है।

Home / Raipur / मानसून के वक्त इन 5 फलों के सेवन से आप कभी नही होंगे बीमार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो