3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्यार में पागल मजनू ने लड़की पर एसिड नहीं, फेंका था मोहनी बोला – नहीं मालूम था झुलस जाएगी

पागल मजनू ने लड़की का प्यार पाने पागलपन की सारी हदें पार कर दी

3 min read
Google source verification
crime in love

सबको यही लगा कि मजनू ने लड़की पर एसिड फेंका मगर सच्चाई जानकर डॉक्टर्स की अब तक नहीं रुक रही हंसी

रायगढ़. प्यार में पागल लोगों की कहानियां आए दिन सुनने मिलती रहती है। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सामने आया है। एकतरफा प्यार में पागल मजनू ने लड़की का प्यार पाने पागलपन की सारी हदें पार कर दी। लोगो को इस घटना की जानकारी होते ही उनका गुस्सा जमकर फूटा और धीमी हंसी के साथ ये कहने लगे की पागलपन की कोई हद नहीं होती। जी हाँ ये हंसी ठहाको वाली नहीं बल्कि प्यार में पागल ऐसी करतूत करने वालो के लिए गुस्से भरी थी। किसी को पाने की हद में आजकल के युवा अपना आपा खो रहे हैं। डॉक्टर्स ने इस पर चिंता जाहिर करते हुए इस घटना को शर्मनाक कहा है।

Read More : Big Breaking : स्कूल से घर लौट रही 12वीं की छात्रा पर एसीड Acid Attack, बाईक पे सवार होकर आए थे दो युवक

बीते दिनों स्कूल से घर लौट रही छात्रा पर आरोपी ने एसिड नहीं बल्कि मोहनी जल फेंका था। ताकि वह छात्रा को अपने वश में कर सके। इसके लिए उसने झाडफ़ूंक करने वाले एक बाबा (बैगा) का सहयोग लिया। लेकिन उसके इस तंत्र विद्या से लड़की तो वश में नहीं हुई, बल्कि अब उसे सलाखों के पीछे जाना होगा।

छात्रा पर केमिकल एसिड फेंकने वाले आरोपी ग्राम जतनी निवासी लीलाधर निषाद को पुलिस ने सारडामाल गांव गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बताया कि शादीशुदा होने के बाद भी वह युवती से प्रेम करता था। ऐसे में उसने गांव के झाडफ़ूंक करने वाले बाबा से मोहनी जल बनवाया और युवती को वश में करने के लिए उसपर फेंक दिया था। पूर्व में भी एक बार युवती के ऊपर इसी प्रकार का मोहनी जल फेंका था। लेकिन मोहनी जल का असर युवती के ऊपर नहीं हुआ था। आरोपी ने बताया कि वह बाबा के पास दूसरी बार गया और वहां से हार्ड वाला मोहनी जल लेकर लौटा।

यह था पूरा मामला

पुसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम शंकरपाली निवासी 19 वर्षीय छात्रा शुक्रवार को 12वीं क्लास में री-एडमिशन की बात करने के लिए उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जतरी गई हुई थी। वहां से करीब एक बजे के आसपास वह अपने घर शंकरपाली लौट रही थी। वह गांव से कुछ दूर पहले ही छात्रा के सायकल का चेन निकल गया जिसको लगाने के लिए युवती सड़क किनारे रूक कर सायकल का चेन लगा रही थी।

इसी दौरान पीछे से एक बाइक पर सवार होकर दो युवक आए और उसके ऊपर एसीड फेंक दिया। जिससे युवती के चेहरा गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद छात्रा वहीं छटपटाने लगी। इसके बाद बाइक सवार वहां से फरार हो गए। छात्रा के शोरगुल मचाए जाने पर आसपास के लोगों ने जब जाकर देखा तो छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। 6 जुलाई को उसने छात्रा के ऊपर फेंक दिया। आरोपी ने बताया कि उसे यह नहीं मालूम था कि युवती झुलस जाएगी।

पुलिस ने किया गिरफ्तार, तब हुआ मामले का खुलासा

अपना गुनाह पुलिस के सामने कुबूलते हुए युवक ने बताया की पहले भी तंत्र विद्या का सहारा लेकर वह लड़की को पाना चाहता था। उसने बाबा को मोहनी बनाने के लिए कहा। मगर जब पहला तंत्र काम नहीं आया तो बाबा के पास आकर कहा - पहला वाला बेअसर था इस बार थोड़ा हार्ड बनाना।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसने खुद पुलिस के समक्ष इस बात का खुलासा किया है। घटना पुसौर थाना क्षेत्र की है।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग