रायपुर. विधानसभा चुनाव से 10 दिन पहले छत्तीसगढ़ में दो प्रशासनिक अफसरों के प्रभार बदल दिए गए। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत वर्ष 2000 बैच के आईएएस अफसर देवी दयाल सिंह को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभालेंगे। बतादें कि वर्तमान में देवी दयाल सिंह वाणिज्यिक कर (आबकारी एवं पंजीयन) विभाग के सचिव पद पर बने हुए हैं।