scriptWeather Update: बंगाल की खाड़ी से पहुंच रही नमी, मौसम विभाग का कुछ इलाकों में बारिश के संकेत | Weather Alert Rain possibility in many area of CG after monsoon reach | Patrika News
रायपुर

Weather Update: बंगाल की खाड़ी से पहुंच रही नमी, मौसम विभाग का कुछ इलाकों में बारिश के संकेत

दक्षिण पश्चिम मानसून कई राज्यों के समुद्रीय तटीय क्षेत्रों से आगे बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने जल्द ही मानसून के पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में सक्रिय होने की संभावना जताई है।

रायपुरJun 06, 2021 / 06:18 pm

Ashish Gupta

monsoon_02.jpg

Weather Update: बंगाल की खाड़ी से पहुंच रही नमी, तापमान में आई आंशिक गिरावट

बिलासपुर. दक्षिण पश्चिम मानसून (South West Monsoon) कई राज्यों के समुद्रीय तटीय क्षेत्रों से आगे बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने जल्द ही मानसून (Monsoon) के पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में सक्रिय होने की संभावना जताई है। वहीं अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से प्रदेश में पहुंच रही नमी के कारण कुछ स्थानों पर बारिश होने और तापमान में परिवर्तन होने के संकेत मौसम विभाग ने दिए हैं।

यह भी पढ़ें: परिजनों ने जिसका कर दिया था अंतिम संस्कार, 2 साल बाद पंजाब-पाक बॉर्डर पर मिला जिंदा

मौसम वैज्ञानिक एके दास के अनुसार प्रदेश के उत्तरी भाग में अरब सागर से नमी तथा दक्षिण छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है इसलिए प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों में गरज चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। नमी आने के कारण प्रदेश के अधिकांश शहरों के तापमान में कमी आई है। शनिवार को शहर का अधितम तापमान 37.4 और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें: कोरोना वैक्सीन की कमी पर कोर्ट ने पूछा- टीके के ग्लोबल टेंडर पर क्या कर रहा है शासन

मानसून बढ़ने लगा आगे
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून आगे बढ़कर मध्य अरब सागर, संपूर्ण तटीय कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना के कुछ हिस्सों और आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु के अधिक भागों, और अधिक भागों में पहुंच गया है। मध्य बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में शनिवार को मानसून की उत्तरी सीमा (एनएलएम) अक्षांश से गुजरती है।

यह भी पढ़ें: श्मशानघाटों में 2 महीने बाद अब ‘शांति’, कोरोना से जून में अब तक सिर्फ 7 मौतें

दक्षिण-पश्चिम मानसून के और भाग मध्य अरब सागर, महाराष्ट्र के कुछ और हिस्से, कर्नाटक के शेष हिस्सों, आंध्र प्रदेश के अधिक हिस्सों, तेलंगाना, तमिलनाडु के शेष हिस्सों, मध्य और पूर्वोत्तर बंगाल के कुछ और भागों, खाड़ी में आगे बढ़ने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर पूर्व के कुछ हिस्से बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्से तक मानसून सक्रीय होने की संभावना है।

Home / Raipur / Weather Update: बंगाल की खाड़ी से पहुंच रही नमी, मौसम विभाग का कुछ इलाकों में बारिश के संकेत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो