scriptपति के जेल जाते ही पुलिस की नजर थी बीवी पर, मौका मिलते ही दबोच लिया महिला को, फिर.. | Woman arrest with Jewelry by raipur police | Patrika News
रायपुर

पति के जेल जाते ही पुलिस की नजर थी बीवी पर, मौका मिलते ही दबोच लिया महिला को, फिर..

पति के जेल जाने के बाद से ही पुलिस उसकी बीवी के मूवमेंट पर नजर बनाए रखी थी। मौके मिलते ही

रायपुरOct 25, 2018 / 09:00 pm

चंदू निर्मलकर

CG News

पति के जेल जाते ही पुलिस की नजर थी बीवी पर, मौका मिलते ही दबोच लिया महिला को, फिर..

रायपुर. चोरी के जेवर गिरवी रखने के लिए एक महिला मण्ण्पुरम गोल्ड फायनेंस कंपनी पहुंची। इसकी सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने महिला को पकड़ा। महिला शातिर चोर कन्हैया साहू की पत्नी है। कन्हैया वर्तमान में अपने साथियों के साथ जेल में है। महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आपको बात दें कि चोरी के जुर्म में पति के जेल जाने के बाद से ही पुलिस उसकी बीवी के मूवमेंट पर नजर बनाए रखी थी। मौके मिलते ही पकड़ लिया।
पुलिस के मुताबिक के मुताबिक गुरुवार को बोरियाकला निवासी कन्हैया साहू की पत्नी चमेली साहू संतोषी नगर स्थित मण्णपुरम गोल्ड फायनेंस कंपनी में जेवर गिरवी रखने पहुंची। इसकी सूचना पुलिस को मिली। पुरानी बस्ती और क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके पर पहुंचकर महिला को पकड़ा।
महिला के पास 63.100 ग्राम सोने के अलग-अलग प्रकार के जेवर थे। इन जेवरों के संबंध में महिला कोई ठोस जानकारी या दस्तावेज नहीं दे सकी। पूछताछ में पता चला कि चमेली शातिर चोर कन्हैया की पत्नी है। इसके बाद चमेली को गिरफ्तार कर लिया गया। जब्त सोने के गहने की कीमत 1 लाख 80 हजार रुपए बताई गई है। इन गहनों के भी असली मालिकों को पता नहीं चल पाया है।

पति से मिला था एक किलो सोना
कन्हैया और उसके दो साथियों को पुलिस ने कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया था। आरोपियों के पास से कुल एक किलो सोने के जेवर मिले थे। जेवर को आरोपियों ने मण्णपुरम गोल्ड फायनेंस कंपनी में गिरवी रखा था। कन्हैया पिछले दो साल से अलग-अलग इलाके में चोरियां कर रहा था।

नहीं मिले गहने के मालिक
कन्हैया और उसके साथियों के पास मिले एक किलो के जेवर के मालिक अब तक नहीं मिले हैं। कन्हैया ने कहां और किसके घर चोरी की? इसका पता भी नहीं चल पाया है। पुलिस ने मण्णपुरम गोल्ड कंपनी से सभी जेवर जब्त किए थे, लेकिन कन्हैया से कहां-कहां और किसके घर चोरी की? पुलिस यह भी नहीं उगलवा पाई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो