दरअसल बेबस नदी पर पुल नीचा होने से अक्सर जाम का सामना करना पड़ता था। पिछले साल भी यह मार्ग लगभग प्रतिदिन ही बंद रहा है। पूर्व लोक निर्माण मंत्री रामपाल सिंह राजपूत ने यह पुल तीन साल पहले स्वीकृत कर लोगों को बड़ी सौगात दी थी। अब जाकर यह ब्रिज क्षेत्र के लोगों के लिए आवागमन का माध्यम बना है। ग्रामीण जगन्नाथ सिंह यादव, बलराम सिंह ठाकुर, वीरेंद्र सिंह, बेनी प्रसाद शर्मा, प्रह्लाद सिंह, शिवराज सिंह आदि ने क्षेत्रीय विधायक का आभार व्यक्त करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है।
-संतोष राय, ठेकेदार।
-अगर लॉकडाउन नहीं होता तो इस पुल का निर्माण काफी पहले ही पूरा हो जाता। बावजूद इसके जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अर्थ वर्क का काम करके पुल को आवागमन के लिए चालू कर दिया है।
-आरपी श्रीवास्तव, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग।