scriptदूल्हा-दुल्हन का श्रंगार कर एक ही फांसी के फंदे पर झूल गए नवदंपत्ति | new couple committed suicide in shocking way | Patrika News
रायसेन

दूल्हा-दुल्हन का श्रंगार कर एक ही फांसी के फंदे पर झूल गए नवदंपत्ति

दूल्हा-दुल्हन का श्रंगार कर एक ही फांसी के फंदे पर झूल गए नवदंपत्ति

रायसेनSep 08, 2018 / 06:04 pm

Faiz

suside

दूल्हा-दुल्हन का श्रंगार कर एक ही फांसी के फंदे पर झूल गए नवदंपत्ति

रायसेनः मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के खमरिया टोला गांव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब दूल्हा दुल्हन पूरे श्रंगार किए हुए फांसी के फंदे पर झूलते नज़र आए। इलाके में जिसको भी इस बात की खबर लगी तो घटना स्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर किसी को यह जानने की उत्सुक्ता थी कि, आखिर इस घर में ऐसा क्या हुआ होगा जिसकी वजह से नवदंपत्ति ने फांसी लगाई। आखिरकार मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना करने के बाद वहां से सुसाइड नोट बरामद किया, जिससे एक पैचीदा मामला उजागर हुआ।

घटना स्थल की तफ्तीश के दौरान पुलिस को सुसाइड नोट मृतक महिला की चूड़ियों में फंसा हुआ मिला, जिसमें मरने के कारण का खुलासा हुआ। बता दें कि, इस दंपत्ति के मरने के पीछे एक खास बात यह थी कि उसने मरने से पहले शादी जैसा श्रृंगार किया। इसके बाद दोनों ने शादी वाले कपड़े पहने और उन्होंने एक ही साड़ी में दो फंदे बनाकर एक साथ फांसी पर झूल गए। सुसाइड नोट से पुलिस को पता चला कि, उन्होंने अपनी इच्छा से आत्महत्या की है। दो पन्नों के सुसाइट नोट में मृतक तेजराम ने अपने छोटे भाई को अपने माता-पिता का ख्याल रखने के साथ ही पुलिस से भी हाथ जोड़कर निवेदन किया है कि वह उनके परिजन को किसी भी तरह से परेशान न किया जाए। इसमें तेजराम ने अपनी बीमारी और उसके इलाज पर ज्यादा खर्च होने के कारण जान देने की बात कही है।

मृतक तेजराम द्वारा लिखे गए सुसाइड नोट में उसने इस बात का जिक्र किया कि, वह चाहता था कि, वह अकेला ही मरे, लेकिन जब उसकी पत्नी ओमवती को अपने पति की इच्छा के बारे में पता चला तो उसने भी अपने पति के साथ में मरने की इच्छा जताई। उसका कहना था कि मैं अकेले कैसे जिंदा रह पाउंगी। बता दें कि, देवरी के खमरिया टोला गांव में रहने वाले 22 वर्षीय तेजराम केवट और पत्नी 20 वर्षीय ओमवती बाई को शुक्रवार घर के अंदर फांसी पर लटका मिला था। इसके बाद यह जानकारी देवरी पुलिस को दी गई। देवरी थाना प्रभारी देवेंद्र पाल सिंह अपनी टीम के साथ मौका ए वारदात पर पहुंचे और दोनों के शवों को फांसी के फंदे से उतारकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम करवाने के बाद दोनों के शव परिजन को सौंप दिए हैं। साथ ही, पुलिस ने इस मामले पर किसी और एंगल के होने से इंकार किया है। पुलिस का कहना है कि, इस बात पर जांच की जाएगी कि, मृतक को ऐसी क्या बीमारी थी कि, उसने आत्महत्या करना मंजूर किया। अगर कोई गंभीर बीमारी सामने आती है तो इससे खुद ब खुद साफ हो जाएगा कि, उन दोनो ने आत्म हत्या ही की है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो