scriptगर्मी से बेहाल हो हुए लोग, सड़कों पर दिखा सन्नाटा | People becoming helpless | Patrika News
रायसेन

गर्मी से बेहाल हो हुए लोग, सड़कों पर दिखा सन्नाटा

पारे ने फिर मारी छलांग, तापमान का असर-दिन में दो डिग्री उछलकर पारा ४३ डिग्री।रात में भी एक डिग्री बढ़कर 2९ पहुंचा पारा।

रायसेनMay 22, 2019 / 11:58 am

Rajesh Yadav

news

गर्मी से बेहाल हो हुए लोग, सड़कों पर दिखा सन्नाटा

रायसेन। मौसम में तापमान बढ़ोतरी का असर फिर से दिखाई देने लगा है। शहर में सुबह से लेकर दिनभर चिलचिलाती तेज धूप निकली। तेज धूप में तपिश के साथ गर्म हवाओं ने 24 घंटे में शहर का तापमान दो डिग्री तक बढ़ा दिया है। गर्म लू से लोगों का हाल बेहाल रहा। दोपहर में शहर की सड़कों पर सन्नाटा दिखा।

भीषण गर्मी के चलते अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि तापमान अधिकतम 41 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। इस प्रकार बीते 24 घंटे के दौरान दिन का तापमान 2 डिग्री और रात का तापमान एक डिग्री बढ़ा है।

हवा की गति 8 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। वातावरण में आद्र्रता घटकर 45 प्रतिशत रह गई। सुबह जब शहरवासियों ने आंखें खोली तो आकाश में बिखरे-बिखरे मध्यम ऊंचाई के बादल छाए थे। बादलों के बीच धूप निकली। सूरज चढऩे के साथ ही धूप में तेजी लोगों के लिए असहनीय हो गई।

लोगों की भीड़ कम नजर आई…
मुख्य सड़कों और कॉलोनियों में लोगों की भीड़ कम नजर आई। साथ ही दो पहिया वाहनों की भी कम आवाजाही दिखी। जरूरी काम से निकले लोगों ने धूप व लू से बचने के लिए चेहरे पर कपड़ा, सिर पर टोपी व धूप के चश्मे का सहारा लिया।

 

क्यों बढ़ रहा है तापमान….
अमूमन अप्रैल व मई में अंचल में भीषण गर्मी पड़ती है। हवा में प्रति चक्रवात बना हुआ है। इससे गर्मी के मौसम में तापमान तेज गति से बढ़ता है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएस तोमर के अनुसार प्रति चक्रवात में हवा शांत हो जाती है।

इससे सूर्य की किरणें तापमान बढऩे लगती हैं। इस दौरान दो से ढाई डिग्री तापमान बढ़ जाता है। हवा में नमी की मात्रा भी कम हो गई है। आसमान साफ होने से गर्मी अधिक हो रही है। दो दिन में लू के जमकर थपेड़े चलने की संभावना है। हवा की गति 4 से 6 कि मी प्रति घंटा रह सकती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो