scriptनहीं मिली पॉजीटिव व्यक्ति की संपर्क चैन | raisen, sampark chain talash rahe adhikari | Patrika News
रायसेन

नहीं मिली पॉजीटिव व्यक्ति की संपर्क चैन

स्वास्थ्य विभाग ने परिवार सहित पड़ोस के उन्नीस लोगों के लिए सेंपल, वार्ड में कराया सर्वे, शहर में पसरा सन्नाटा।आज सुबह कंटेनमेंट एरिया छोड़कर बाकी जगह से हटाया जाएगा कफ्र्यु।

रायसेनApr 09, 2020 / 08:56 pm

praveen shrivastava

नहीं मिली पॉजीटिव व्यक्ति की संपर्क चैन

नहीं मिली पॉजीटिव व्यक्ति की संपर्क चैन

रायसेन. शहर में बुधवार की शाम एक मरीज की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव मिलने के बाद शहर में दहशत का माहौल है। प्रशासन द्वारा पूरे शहर में कफ्र्यु लगाया गया है। इस बीच स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और टीम संक्रमित व्यक्ति के संक्रमण की चैन को पकडऩे के प्रयास में लगे हुए हैं। गुरुवार शाम तक अधिकारियों को इसमें कोई सफलता नहीं मिली थी। विभाग के अधिकारी और डॉक्टर उक्त व्यक्ति के परिजनो से मिले और उनसे बात कर संक्रमण का संपर्क तलाशने का प्रयास किया, लेकिन पीडि़त की पत्नी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दे सकी। इधर विभाग ने पीडि़त व्यक्ति के परिजनो सहित अन्य नजदीकी संपर्क वाले 19 लोगों के सेंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। जबकि वार्ड छह में सघन सर्वे कर लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। प्रशासन ने गुरुवार को नगर के वार्ड पांच, छह और सात को कंटेंनमेंट एरिया घोषित कर दिया। शुक्रवार सुबह छह बजे से कंटेंनमेंट एरिया के अलावा बाकी शहर से कफ्र्यु उठाने का निर्णय लिया। हालांकि लॉकडाउन पहले ही तरह जारी रहेगा।
567 घरों का किया सर्वे
सीएमएचओ डा. एके शर्मा ने बताया कि गुरुवार को वार्ड छह के 567 घरों का स्वास्थ्य अमले ने सर्वे किया। जिसमें सभी परिवारों की स्क्रीनिंग की गई। चार परिवारों में सदस्यों को सर्दी जुकाम से पीडि़त पाया गया। जिनके सेंपल शुक्रवार को लिए जाएंगे। ताकि किसी भी तरह के संक्रमण की संभावनाओं की जांच की जा सके।
परिजनो की रिपोर्ट का इंतजार
कोरोना पॉजीटिव पाए गए रिजवान के परिजनो के सेंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। अब स्वास्थ्य अमले को उनकी रिपोर्ट का बेसब्री से इंतजार है। चूंकि रिजवान संक्रमण के समय में परिवार के साथ रहा है, इसलिए प्रशासन और विभाग की सांसें फूली हुई हैं। कुल 19 लोगों के सेंपल भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट आज मिलने की संभावना है।
वार्ड छह को थ्री लेयर सील किया
जिला व पुलिस प्रशासन सहित स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने दिनभर वार्ड छह पर नजर रखी और इसके निवासियों की सुरक्षा के लिए योजना बनाई गई। सीएमओ ओमपाल सिंह भदोरिया ने बताया कि पूरे वार्ड को सील किया गया है। अब थ्री लेयर सील किया जाएगा। रात में सारी व्यवस्थाएं कर दी जाएंगी। ताकि वार्ड का कोई भी व्यक्ति अपने घर से बाहर नहीं निकल सके।
पूरे वार्ड का कराया सेनिटाइजेशन
नगर पालिका ने कोरोना संक्रमित के रहवासी वार्ड छह का गुरुवार को पूरी तरह सेनिटाइजेशन कराया। हालांकि इसके लिए नपा की टीम दिनभर लगी रही। सेनिटाइजेशन के लिए वार्ड में दमकल का पहुंचना संकरी गलियां होने के कारण संभव नहीं था, इसलिए एक मेजिक वाहन पर दमकल की मोटर को रखकर तैयार किया गया, लेकिन इसे चालू करने में ही दिनभर निकल गया। शाम के समय नपा के कर्मचारी सेनिटाइजेशन का काम कर सके।
संक्रमण के डर से ओपीडी में रह गई आधी
कोरोना पॉजीटिव व्यक्ति के जिला अस्पताल में कुछ घंटे भरती रहने की जानकारी मिलने पर गुरुवार को अस्पताल में बहुत कम संख्या में लोग इलाज के लिए पहुंचे। जानकारी के अनुसार लगभग 140 लोग ही अस्पताल पहुंचे। जबकि इससे पहले ओपीडी लगभग 300 तक हो रही थी। अस्पताल प्रबंधन ने भी लोगों ने बहुत जरूरी होने पर ही अस्पताल आने के लिए अपील की है। ताकि अस्पताल में अनावश्यक भीड़ न हो और संक्रमण का खतरा भी न रहे।
नपा अमले के पास नहीं है किट
नगर में कोरोना पॉजीटिव मरीज मिलने के बाद भी नगर पालिका के कर्मचारी बिना सुरक्षा इंतजाम के काम कर रहे हैं। ये कर्मचारी गुरुवार को संक्रमित व्यक्ति के वार्ड में भी दिनभर सफाई और सेनिटाइजेशन के काम में लगे रहे। जबकि इनके पास केवल मास्क ही हैं। जबकि कंटेनमेंट घोषित क्षेत्र में पूरे सुरक्षा साधनों के साथ ही जाना चाहिए। नपा के कर्मचारी लॉकडाउन की शुरुआत से ही बिना सुरक्षा साधनो के काम में लगे हैं। नपा के कर्मचारी अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं, लेकिन जिम्मेदारी को पूरा कर रहे हैं।
जिले में अभी तक की स्थिति
कोरोना नोडल अधिकारी अवि प्रसाद ने बताया कि जिले में अब तक 2& हजार 567 लोगों की मेडिकल स्क्रीनिंग की गई है। 14 हजार 217 लोगों को होम कोरेंटाइन किया गया है। सर्दी, खांसी के कुल मरीजों की संख्या 7&46 है। 49 लोगों को हॉस्पिटल आइसोलेशन में रखा गया है तथा 10& लोग संस्थागत कोरेंटाइन हैं। जिले से अभी तक कुल 98 सेम्पल जांच के लिए भेजे गए हैं, जिनमें से एक की रिपोर्ट पॉजीटिव है, 54 की रिपोर्ट निगेटिव है तथा 42 सेम्पल की रिपोर्ट प्रतीक्षित है। एक सेम्पल रिजेक्ट हो गया है। जिले के विभिन्न कोरेंटाइन सेंटर में 261 संदिग्ध व्यक्तियों को रखा गया है।
—————————-
नहीं मिली पॉजीटिव व्यक्ति की संपर्क चैन
नहीं मिली पॉजीटिव व्यक्ति की संपर्क चैन

Home / Raisen / नहीं मिली पॉजीटिव व्यक्ति की संपर्क चैन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो