राजगढ़

क्या बनारस से चुनाव लड़ेंगे दिग्विजय ? दिया बड़ा बयान

मध्य प्रेदश के सीएम मोहन यादव और दिग्विजय सिंह के बीच वार पलटवार का दौर चल रहा है। सीएम के बयान पर पलटवार करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि ‘मैं नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी चुनाव लड़ने को तैयार हूं।’

राजगढ़Mar 23, 2024 / 04:00 pm

Faiz

क्या बनारस से चुनाव लड़ेंगे दिग्विजय ? दिया बड़ा बयान

 

जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव के दिन नजदीक आ रहे हैं। मध्य प्रदेश समेत देश का सियासी पारा चझडता जा रहा है। पक्ष-विपक्ष के नेता एक दूसरे पर सियासी वार कर रहे हैं। इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद ने बड़ी इच्छा जाहिर करते हुए कहा है कि ‘मैं नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं। लेकिन मुझे पार्टी ने राजगढ़ से चुनाव लड़ने के लिए कहा है।’

आपको बता दें कि दिग्विजय सिंह का ये बयान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर पलटवार मानी जा रही है। क्योंकि हालही में सीएम मोहन और दिग्विजय सिंह के बीच वार-पलवार की राजनीति चल रही है। राजगढ़ से चुनाव लड़ने की बात पर सीएम मोहन ने दिग्विजय पर तंज कसते हुए उनसे कहा था कि ’30 साल बाद वापस अपने घर में क्यों आ रहे हैं। डॉ यादव ने कहा कांग्रेस को चुनाव लड़ाने के लिए लोग ही नहीं मिल रहे है।’

 

यह भी पढ़ें- कांग्रेस को फिर बड़ा झटका, पूर्व विधायक और प्रदेश प्रवक्ता समेत कई कांग्रेसी भाजपा में शामिल, VIDEO

 

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा था कि वे पहले भोपाल से चुनाव लड़े थे। इस बार भी वो भोपाल से ही चुनाव क्यों नहीं लड़ रहे हैं ? जहां आपकी सीट है। जहां आप 10 साल मुख्यमंत्री थे, वहां कौन आपको मना कर रहा है। बीजेपी का बढ़ता जनाधार, जनता का जो विश्वास है, मोदी के काम पर जनता का भरोसा है।

 

यह भी पढ़ें- भगवान कृष्ण की दीवानी ये छात्रा लड्डू गोपाल से कर रही विवाह, वृंदावन से आ रही बारात

 

इसपर दिग्विजय सिंह की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि ‘मैं नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं। लेकिन मुझे पार्टी ने राजगढ़ से चुनाव लड़ने के लिए कहा है।’ दिग्विजय सिंह राजगढ़ के ब्यावरा पहुंचे थे। जहां उन्होंने बीजेपी और मुख्यमंत्री मोहन यादव के तंज पर पलटवार किया है।

Hindi News / Rajgarh / क्या बनारस से चुनाव लड़ेंगे दिग्विजय ? दिया बड़ा बयान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.