आपको याद दिला दें कि मनोज चावला वही नेता हैं जिनपर लूट, डकैती समेत कई गंभीर धाराओं के तहत मामला विचाराधीन है। दरअसल, बीते 10 नवंबर 2022 को यूरिया संकट के बीच, आलोट के नकद बिक्री केंद्र (सरकारी गोदाम) में सर्वर समस्या के कारण पीओएस मशीन बंद थी। इससे किसानों को परेशानी हो रही थी। उस समय मनोज चावला और पूर्व जिला कांग्रेस नेता योगेंद्र सिंह जादौन समेत कुछ नेता गोदाम पहुंचे। वहां, उन्होंने अफसर-कर्मचारियों को खूब खरी-खोटी सुनाई। इसपर भी चावला रुके नहीं और गोदाम का शटर उठाकर किसानों से स्वयं ही खाद उठाकर ले जाने की ढील दे दी। इसपर किसानों ने भी तुरंत ही फायदा उठाया और रजिस्टर में एंट्री कराए बिना खाद लेकर चले गए।