11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UGC का विरोध: भोपाल में प्रदर्शन की तैयारी, रतलाम से निकली स्वर्ण न्याय यात्रा को पुलिस ने रोका

Swarn Nyay Yatra : रतलाम से भोपाल तक यूजीसी के नए नियमों के विरोध में स्वर्ण न्याय यात्रा शुरू हुई। शास्त्री नगर में पुलिस ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोका, इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच बहस हुई। इस दौरान पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 11 Nov 2026, 3:43 PM IST

Swarn Nyay Yatra

करणी सेना के प्रदर्शन पर हंगामा (फोटो सोर्स: Patrika)

Ratlam News : यूजीसी के नए प्रावधानों के विरोध में बुधवार को मध्य प्रदेश के रतलाम से भोपाल के लिए 'स्वर्ण न्याय यात्रा' की शुरुआत हुई है। यात्रा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में स्वर्ण समाज के लोग शास्त्री नगर स्थित राजपूत बोर्डिंग में आकर जुट गए। यात्रा को देखते हुए पुलिस और प्रशासन अलर्ट रहा। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। जैसे ही प्रदर्शनकारी आगे बढ़े, पुलिस ने बोर्डिंग के बाहर बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी बहस भी हुई, जिसके बाद हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस द्वारा कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया गया है।

यूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर करणी सेना के प्रदर्शन के दौरान हंगामे की स्थिति देखने को मिली। राजपूत बोर्डिंग के पास पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को बेरीकेडिंग कर घेर लिया और उनकी गिरफ्तारी शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, बिना अनुमति प्रदर्शन किए जाने के मामले में ये कार्रवाई की गई है। मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और कार्रवाई के दौरान गहमागहमी का माहौल देखने को मिला।

करणी सेना कर रही प्रदर्शन का नेतृत्व

यात्रा शुरू करने से पहले सभी प्रदर्शनकारी शहर के शास्त्री नगर स्थित राजपूत बोर्डिंग में इकट्ठे हुए। आयोजकों के अनुसार, ये यात्रा राजपूत करणी सेना के नेतृत्व में निकाली जा रही है। करणी सेना ने भी इस यात्रा को समर्थन दिया है। सोशल मीडिया पर जारी पोस्टरों और वीडियो में राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना का नाम यात्रा के नेतृत्वकर्ता के रूप में दिखाया जा रहा है।

UGC के नए नियम वापस लेने की मांग

स्वर्ण न्याय यात्रा का मुख्य उद्देश्य यूजीसी के नए प्रावधानों का विरोध करना और उन्हें वापस लेने की मांग उठाना है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि, यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 के कुछ प्रावधानों से सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के हित प्रभावित होने की आशंका है। इसी के विरोध में यात्रा निकालकर सरकार तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।

भोपाल में ज्ञापन देने की योजना

आयोजकों के मुताबिक, यात्रा रतलाम से शुरू होकर अलग-अलग पड़ावों से होते हुए 24-25 नवंबर को भोपाल पहुंचेगी। यहां कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर यूजीसी के नए प्रावधानों को वापस लेने की मांग की जाएगी।

पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोका, कई गिरफ्तार

यात्रा को लेकर रतलाम में सुबह से ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी सक्रिय रहे। शास्त्री नगर और यात्रा के संभावित रूट पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस ने राजपूत बोर्डिंग के बाहर बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच बहस हुई। प्रशासन की ओर से कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा इंतजाम किए गए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया गया है।