10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

त्योहारों पर रेलवे की रतलाम को सौगात, रेल मंडल से गुजरेंगी तीन स्पेशल ट्रेनें

रतलाम के साथ मंदसौर, नीमच और दाहोद के यात्रियों को भी मिलेगी सुविधा, खड़की-जयपुर, बांद्रा-खातीपुरा और अहमदाबाद-राजगीर के बीच होगा संचालन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Ashish Pathak

•

Updated: 10 Nov 2026, 9:30 PM IST

indian railways tran

कई स्टेशनों पर मिलेगा ठहराव

रतलाम। दीपावली और शीतकालीन त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने तीन स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें रतलाम मंडल से होकर गुजरेंगी। इनमें खड़की-दुर्गापुरा-जयपुर साप्ताहिक स्पेशल, बांद्रा टर्मिनस-खातीपुरा साप्ताहिक स्पेशल और अहमदाबाद-राजगीर अनारक्षित स्पेशल शामिल हैं। इन ट्रेनों के संचालन से रतलाम के अलावा मंदसौर, नीमच और दाहोद के यात्रियों को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी।

खड़की-दुर्गापुरा-जयपुर साप्ताहिक स्पेशल

ट्रेन संख्या 09714 खड़की-दुर्गापुरा स्पेशल 15 नवंबर को रात 12.50 बजे खड़की से रवाना होकर रतलाम मंडल के रतलाम स्टेशन पर शाम 4 से 4.10 बजे के बीच ठहराव करेगी। अगले दिन रात 12.30 बजे दुर्गापुरा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 09713 जयपुर-खड़की स्पेशल 13 नवंबर शुक्रवार को रात 10.30 बजे जयपुर से रवाना होगी। यह शनिवार सुबह 7.30 से 7.40 बजे के बीच रतलाम ठहराव करेगी और अगले दिन रात 10.30 बजे खड़की पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में यह ट्रेन लोनावला, पनवेल, वलसाड, सूरत, वडोदरा, रतलाम, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर और दुर्गापुरा स्टेशनों पर ठहरेगी। इसमें एसी सेकंड, एसी थर्ड, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे।

बांद्रा-खातीपुरा स्पेशल से तीन जिलों को सुविधा

ट्रेन संख्या 09718 बांद्रा टर्मिनस-खातीपुरा स्पेशल 12 नवंबर को शाम 4.30 बजे रवाना होगी। यह शुक्रवार सुबह 5.40 से 5.50 बजे के बीच रतलाम, सुबह 6.55 से 6.57 बजे मंदसौर, 7.45 से 7.50 बजे नीमच और 8.45 से 8.50 बजे चित्तौड़गढ़ पहुंचेगी। अगले दिन दोपहर 3.05 बजे खातीपुरा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 09717 खातीपुरा-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 11 नवंबर बुधवार को दोपहर 3.15 बजे रवाना होगी। यह रात 10.35 से 10.40 बजे चित्तौड़गढ़, रात 11.40 से 11.45 बजे नीमच, गुरुवार रात 1.10 से 1.12 बजे मंदसौर और सुबह 3.20 से 3.30 बजे रतलाम पहुंचेगी। अगले दिन दोपहर 3.15 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, वलसाड, सूरत, भरूच, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़ और जयपुर में ठहराव रहेगा। इसमें एसी सेकंड, एसी थर्ड, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच होंगे।

अहमदाबाद-राजगीर अनारक्षित स्पेशल

ट्रेन संख्या 09427 अहमदाबाद-राजगीर स्पेशल मंगलवार को अहमदाबाद से रात 12.55 बजे रवाना होगी। यह सुबह 4.48 से 4.50 बजे दाहोद और 6.10 से 6.15 बजे रतलाम पहुंचेगी। अगले दिन सुबह 11.45 बजे राजगीर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 09428 राजगीर-अहमदाबाद स्पेशल 11 नवंबर बुधवार को दोपहर 2.45 बजे राजगीर से रवाना होगी। गुरुवार शाम 6.13 से 6.18 बजे रतलाम और शाम 7.38 से 7.40 बजे दाहोद पहुंचेगी। अगले दिन रात 11.25 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में आणंद, छायापुरी, गोधरा, दाहोद, रतलाम, भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, हिण्डौन सिटी, बयाना, ईदगाह आगरा, टूंडला, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, पटना साहिब, बख्तियारपुर, बिहार शरीफ और नालंदा स्टेशनों पर ठहरेगी। यह ट्रेन अनारक्षित श्रेणी की होगी।