12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Loksabha Election 2024 : टिकट की घोषणा हुई नहीं, कांग्रेस विधायक ने दाखिल कर दिया नामांकन, जानें वजह

टिकट की घोषणा से पहले ही कांग्रेस विधायक फुन्देलाल मार्को ने दाखिल किया नामांकन।
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 23 Mar 2024, 11:03 AM IST

Loksabha Election 2024

Loksabha Election 2024 : टिकट की घोषणा हुई नहीं, कांग्रेस विधायक ने दाखिल कर दिया नामांकन, जानें वजह

लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है। साथ ही नामांकन फार्म जमा करने की भी प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। मध्य प्रदेश में भाजपा ने अपने सभी 29 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। वहीं दूसरी तरफ कई सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशियों को टिकट का इंतजार अब भी बाकी है। इसी दौरान खबर सामने आई है कि टिकट की घोषणा होने से पहले ही कांग्रेस विधायक फुन्देलाल मार्को ने शहडोल लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल कर दिया है।

यानी की यह माना जा सकता है कि शहडोल लोकसभा की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। कांग्रेस की तरफ से पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को ने शुक्रवार को अनुपपुर कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन पत्र जमा किया। फुंदेलाल सिंह मार्को के अनुसार आगे वे पार्टी सिंबल के साथ फिर से पर्चा भरेंगे।

यह भी पढ़ें- Bhojshala Survey: इन उपकरणों के साथ भोजशाला पहुंची ASI की टीम, आज मुस्लिम पक्ष भी आ गया


कांग्रेस के इतिहास में पहली बार

ऐसा पहली बार है जब कांग्रेस की ओर से बिना अधिकृत नाम के किसी उम्मीदवार ने पर्चा दाखिल किया हो। बता दें कि फुन्देलाल मार्को पुष्पराजगढ़ से विधायक हैं। वे लगातार तीन बार के विधायक हैं। पहले चरण की छह लोकसभा सीटों पर अब तक 16 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए हैं। सीधी से बीजेपी के बागी सांसद अजय प्रताप सिंह ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से नामांकन दाखिल किया है।