13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Shahdol News: ‘जरूरत पड़ेगी तो आ जाऊंगा…’ कहकर निकले ASI, सुबह स्टाफ ने खिड़की से झांका तो बिस्तर पर मिला शव

ASI Found Dead: शहडोल में डायल 112 में पदस्थ एएसआई का घर पर मिला शव। मौके पर पहुंची पुलिस, पीएम के लिए परिजनो का इंतजार।
2 min read
Google source verification

शहडोल

image

Akash Dewani

Aug 13, 2026

shahdol asi found dead

Shahdol ASI Death News: कोतवाली थाने में पदस्त डायल 100 एएसआई की मौत (फोटो सोर्स- Patrika)

Shahdol ASI Death News: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से दर्दनाक खबर सामने आई है। कोतवाली थाना में पदस्थ एएसआई का गुरुवार की सुबह पुलिस लाइन स्थित शासकीय आवास में शव मिला है। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाते हुए मामले को विवेचना में लिया है। एएसआई की मौत किन कारणों से हुई इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। टना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।

रात में सीने में उठा था दर्द, सुबह अस्पताल से कराकर आए थे चेकअप

मिली जानकारी के अनुसार, ASI कैलाश मिश्रा (60) रात से ही अस्वस्थ थे। वह सुबह ही जिला चिकित्सालय से इलाज कराकर लौटे थे। जानकारी के अनुसार एएसआई कैलाश मिश्रा कोतवाली थाना में पदस्थ थे। उनकी ड्यूटी डायल 112 में थी। रात में उनका स्वास्थ्य खराब होने पर डायल 112 के अपने अन्य साथियों को बुलाकर जिला चिकित्सालय इलाज के लिए गए थे। प्राथमिक इलाज के बाद एएसआई मिश्रा ने अस्पताल के स्टाफ से कहा था कि- जरुरत पड़ेगी तो मैं दोबारा आ जाऊंगा। अभी मुझे घर जाने दीजिए। प्राथमिक उपचार और दवा लेने के बाद सुबह 5.30 बजे घर लौट आए थे।

सुबह सरकारी आवास पहुंचा डायल 100 स्टाफ तो रह गया दंग

इसके बाद सुबह 7 बजे से ड्यूटी होने की वजह से डायल 112 का स्टॉफ उन्हे लेने पुलिस लाइन स्थित उनके आवास गया तो उन्होने दरवाजा नहीं खोला, स्टॉफ ने फोन लगाया तो फोन रिसीव नहीं हुआ। शंका होने पर स्टॉफ ने खिड़की की मदद से अंदर झांका तो वह बिस्तर में औंधे मुह लेटे हुए थे। इसकी जानकारी कोतवाली प्रभारी को दी गई।

डॉक्टरों ने एएसआई को मृत घोषित किया

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और डायल 100 स्टाफ की टीम ने कमरे का दरवाजा खोला और एएसआई को अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने चेक करने के बाद उन्हे मृत घोषित कर दिया।

रीवा के रहने वाले है एएसआई

कोतवाली थाना प्रभारी राघवेन्द्र तिवारी ने बताया कि एएसआई मूलत: रीवा जिले के नईगढ़ी इलाके के रहने वाले है। उनके परिजनो को सूचना दे दी गई है, दोपहर तक उनके आने के बाद पीएम कराया जाएगा। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। अभी तक एएसआई की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है।