scriptपत्नी से अवैध संबंध के शक में युवक ने कर दी दोस्त की हत्या | Doubt on illicit relations with wife | Patrika News
राजगढ़

पत्नी से अवैध संबंध के शक में युवक ने कर दी दोस्त की हत्या

कुंए में डूबे मोबाइल से हुआ खुलासा…

राजगढ़May 17, 2019 / 12:36 pm

Amit Mishra

news

पत्नी से अवैध संबंध के शक में युवक ने कर दी दोस्त की हत्या

राजगढ़. करीब एक माह पूर्व कुरावर थाना क्षेत्र के तिंदोनियां गांव में कुंए में पड़े मिले युवक की हत्या उसी के दोस्त ने अपनी पत्नी से संबंध के शक में की थी। मामले की जानकारी एसपी प्रदीप शर्मा ने दी जिसके अनुसार करीब एक माह पूर्व 9 अप्रैल को तिंदोनिया गांव में एक कुंए में पुलिस को अज्ञात शव पड़ा होने की जानकारी मिली थी। लेकिन काफी दिन तक पुलिस शव की शिनाख्त नहीं कर सकी। ऐसे में पुलिस ने शव को दफन करा दिया गया था।


लेकिन जांच जारी रखी और इसके खुलासे के लिए 21 अप्रैल को लाश मिलने वाले कुंए का पानी खाली कराया। जिसमें मृतक का मोबइल कुंए में पड़ा मिला जिसकी फोरेन्सिकस जांच करने पर विनोद पिता मांगीलाल वंशकार निवासी छोटा बाजार दोराहा सीहोर का नाम सामने आया। बात में विनोद के घर वालों ने शव की पहचान करते हुए उसके पिछले कुछ दिनों से गायब होने और किसी महिला से अवैध संबंध होने की जानकारी दी थी।


खुद फोन कर दी थी हत्या की जानकारी…
जिस पर पुलिस ने अपनी जांच का दायरा बढाया और उसके मोबाइल पर आए अंतिम कॉल को लेकर आरोपी महेश अहिरवार की पत्नी रीना से बात की। जिस पर रीना ने 6 अप्रेल को विनोद से बात होने और उसके द्वारा पति महेश के साथ होने की जानकारी देने की बात कहीं गई। पत्नी ने बताया कि इस कॉल के बाद दो दिन तक विनोद से संपर्क नहीं हुआ।

 

बहन के यहां से गिरफ्तार कर लिया…
आठ अप्रैल को महेश ने अपनी बहन को फोन किया जिसमें उसने विनोद को मारने की जानकारी दी। इसके बाद वह अपनी पत्नी को लेने भी पहुंचा लेकिन पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने उसे 151 धारा में गिरफ्तार भी किया था। इन्हीं सब बातों और संदेह के आधार पर पुलिस ने 14 मई को महेश कि खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया और मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर अगले दिन उसे भोपाल के खुजरी गांव में अपनी बहन के यहां से गिरफ्तार कर लिया।

 

आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया…
पूछताछ में महेश ने अपना जुर्म कबूल लिया। उसने बताया कि उसे पूर्व से ही विनोद और उसकी पत्नी के अवैध संबंध होने का शक था। इसी को लेकर वह छह अप्रैल को विनोद को तीजबड़ली दर्शन करने की बात कर साथ ले गया था। इसी बीच रास्तें में विनोद के पास एक फोन आया जिसे अपनी पत्नी का फोन मानते हुए महेश ने विनोद से फोन लेना चाहा। मना करने पर दोनो के बीच झूमाझटकी हुई।


इसी बीच महेश ने विनोदा को वहां मौजूद कुंए में धक्का दिया और मौके से फरार हो गया। बाद में पुलिस ने उसे धर दबोचा। पुलिज की इस कार्रवाई में कुरावर थाना प्रभारी आरएस दिवाकर, उपनिरीक्षक पवन सिंह भदोरिया, सहायक उप निरिक्षक मेहरबान सिंह, संतोष सिंह, शक्ति सिंह आदि की विशेष भूमिका रही।

 

आठ साल से तांत्रिक बन कर छुपा था चोर पहुंचा जेल
जिले के नरसिंहगढ़ और भोपाल जिले में चोरी के मामले में पिछले करीब आठ साल से फरार एक आरोपी को कुरावर पुलिस ने सोनकच्छ से गिरफ्तार किया है। यहां आरोपी ने तांत्रिक बन तंत्र विद्या ओर टोनाटोटका कर स्थानीय लोगो को गफलत में ले रखा था।


एसपी प्रदीप शर्मा और एसडीओपी नागेन्द्र सिंह बैस ने बताया कि आरोपी अनीश पिता रईश खां निवासी इंद्राआवास कुरावर का नाम करीब आठ साल पहले नरसिंहगढ़ और भोपाल के हनुमान गंज थाने में चोरी के मामले में सामने आया था। लेकिन तभी से आरोपी फरार था और सोनकच्छ में तांत्रिक बन कर रह रहा था।

दो दिन पूर्व मुखबीर आरोपी के ठिकाने की सूचना पुलिस को दी थी। जिसके बाद पुलिस ने वहां पहुंच घेराबंदी करते हुए आरोपी को धर दबोचा। पुलिस की इस कार्रवाई में कुरावर थाना प्रभारी आरएस दिवाकर, एसआई पवन सिंह भदोरिया सहित उनकी टीम का योगदान रहा।

Home / Rajgarh / पत्नी से अवैध संबंध के शक में युवक ने कर दी दोस्त की हत्या

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो