स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लगातार स्टॉफ बढ़ाए जाने की मांग भी कर रहे हैं। लेकिन स्वास्थ्य केंद्रों पर रिक्त पदों की पूर्ति किए जाने की कोई संभावना दिखाई नहीं दे रही हैं। क्षेत्रीय विधायक ने भी मामले को विधानसभा में उठाते हुए शीघ्र रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाने की मांग की हैं। फिलहाल स्वास्थ्य मंत्री नियमानुसार नियुक्तियां किए जाने के प्रयासों की बात कह रहे है। वही आम नागरिक शीघ्र नियुक्तियां कर स्वास्थ्य सेवाएं बहाली की मांग कर रहे हैं।
ज्ञात रहे कि सिविल मेहताब अस्पताल में काम के बढ़ते बोझ के कारण शहर के दो काबिल डॉक्टर महेन्द्र गुप्ता और डॉ.मुस्तुफ ा राजा ने इस्तीफा दे दिया था। क्योंकि अस्पताल में स्टॉफ कमी के कारण उन्हें कई प्रकार की समस्याओं से जूझना पड़ रहा था। हालांकि नवीन बिल्डिंग बनने के बाद व्यवस्थाओं में काफ ी सुधार देखने को मिल रहा है। अस्पताल में सोनोग्राफ ी मशीन की नागरिक वर्षो से मांग कर रहे है, क्योंकि बाजार में प्राइवेट सेंटरों पर सोनोग्राफ ी के 500-1000 रुपए तक वसूल किए जा रहे है। कई सारी लैबें बिना तकनीशियनों के संचालित हो रही हैं। स्वास्थ्य विभाग को फ र्जी पैथोलॉजी लेब संचालकों के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई करने की दरकार हैं।
वर्जन : तहसील के स्वास्थ्य के्रंदों पर रिक्त पदों का मामला मेरे द्वारा विधानसभा में भी उठाया गया हैं। लगातार हम स्वास्थ्य सेवाओं की दुरुस्ती के लिए प्रयासरत हैं। - गिरीश भंडारी, विधायक नरसिंहगढ़