scriptपूर्व विधायक के द्वारा कलेक्टर पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर जिले में चारों तरफ विरोध शुरू, देखें वीडियो | Protests started in district over indecent remarks,Watch video | Patrika News
राजगढ़

पूर्व विधायक के द्वारा कलेक्टर पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर जिले में चारों तरफ विरोध शुरू, देखें वीडियो

जिले भर में कर्मचारी पूर्व राज्यमंत्री बद्रीलाल यादव द्वारा कलेक्टर पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर अपना विरोध जता रहे हैं।

राजगढ़Jan 23, 2020 / 01:24 pm

Amit Mishra

Protests

Protests

भानु ठाकुर/ प्रकाश विजयवर्गीय/ राजेश विश्वकर्मा की रिपोर्ट
राजगढ़/ब्यावरा। पूर्व राज्यमंत्री बद्रीलाल यादव द्वारा कलेक्टर पर की गई अभद्र टिप्पणी के बाद जिले में चारों तरफ विरोध शुरू हो गया है जिले भर में कर्मचारी पूर्व राज्यमंत्री बद्रीलाल यादव द्वारा कलेक्टर पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर अपना विरोध जता रहे हैं।

काम नहीं करने का निर्णय लिया
कलेक्ट्रेट के सभी कर्मचारियों ने काम बंद करते हुए बाहर ही धरना शुरू कर दिया है। कर्मचारियों ने कार्यालयों में ताले लगा दिए गए हैं, वहीं नगरपालिका के सफाई कर्मियों से लेकर सभी कर्मचारियों ने आज काम नहीं करने का निर्णय लिया है।

 

mahila.jpg

पूर्व मंत्री के विवादित बयान का विरोध
ब्यावरा में भी सभी कर्मचारी काम छोड़कर हड़ताल पर बैठे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि हम लोग कलेक्टर को लेकर की गई टिप्पणी के विरोध में एफआईआर कराने की मांग कर रहें है। वहीं कांग्रेस जिला मुख्यायल सहित जिलेभर में पूर्व राज्यमंत्री बद्रीलाल यादव प्रदर्शन कर पुतला जलाएगी।

काली पट्टी बांधकर नारेबाजी
राजगढ़ कांग्रेस द्वारा किए गए पुतला दहन के साथ ही कलेक्ट्रेट परिसर में विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने कलेक्टर के समर्थन में सांकेतिक धरना दिया साथ ही काली पट्टी बांधकर नारेबाजी कर विरोध जताया। कर्मचारियों और कांग्रेसियों का कहना है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो अनिश्चितकालीन आंदोलन करेंगे। हालांकि करीब 1 घंटे तक चले धरने के बाद सभी कर्मचारी काम पर लौटेने की सूचना है।

 

ये लोग हड़ताल में रहे शामिल
गुरुवार को राजगढ़ जिले के पटवारी संघ आर आई संघ, नगरपालिका कर्मचारी संघ, जिले के सीएमओ, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार नायब, तहसीलदार जनपद सीईओ, पंचायत इंस्पेक्टर, रोजगार सहायक, पंचायत मंत्री, सहित आदि संघ हड़ताल पर है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो