scriptविकास यात्रा: मुख्यमंत्री सिंह ने कहा- गंडई के लोग संघर्षशील व स्वाभिमानी | Chief Minister Singh said- Gandaii people are struggling and self resp | Patrika News
राजनंदगांव

विकास यात्रा: मुख्यमंत्री सिंह ने कहा- गंडई के लोग संघर्षशील व स्वाभिमानी

सीएम ने अपने पुराने साथी नारायण शर्मा को किया याद

राजनंदगांवJun 01, 2018 / 03:58 pm

Nakul Sinha

system

मुख्यमंत्री सिंह ने कहा- गंडई के लोग संघर्षशील व स्वाभिमानी

राजनांदगांव / गंडई-पंडरिया. विकास यात्रा का काफिला बुधवार को शाम 5 बजे गंडई पहुंची। प्रदेश के मुखिया डॉ. रमन सिंह ने अपने रथ से लोगों को संबोधित करते हुए गंडई के वर्षों पुरानी मांग गंडई को पूर्ण तहसील का दर्जा देने का ऐलान कर दिया। इस घोषणा से जनता में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ताली बजाकर सीएम का अभिवादन किया।
मुख्यमंत्री ने बताया कि 1990 और उसके पहले गंडई के लोगों ने उनको समर्थन दिया। इस बात को बोलने में मुझे कोई संकोच नहीं है। क्योंकि मैं मुख्यमंत्री बना हूं, तो आप सबके सहयोग से ही बना हूं। गंडई हमेशा से ही संघर्ष किया है। मुख्यमंत्री ने गंडई के लोगों को स्वाभिमानी, संघर्शषील और पे्रम करने वाला बताया। उन्होंने उस दौर को याद करते हुए कहा कि ंशिवकुमार सारधी के चुनाव में सब जगह हार गए थे। तब साथ ही गंडई के बीजेपी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए एवं खुले दिल से तारीफ करते हुए बताया कि यहां के कार्यकर्ता हमेशा पार्टी के लिए चट्टान के समान खड़े रहते हैं। किसी भी परिस्थिति में हार नहीं मानते हैंै। युवा जनजागरण समिति के सदस्यों में गंडई को तहसील बनाने व अन्य मांगों को लेकर 3 माह पहले जन आंदोलन भी किया था। कुछ लोग जेल भी गए थे।
ये भी रहे उपस्थित
इस दौरान खूबचंद पारख, नीलू शर्मा, कोमल जंघेल, विक्रांत सिंह, अश्वनी ताम्रकार, खम्हन ताम्रकार, राजेश मेहता, टेकन देवांगन, अनिल अग्रवाल, नारायण शर्मा, नारद साहू, संजय अग्रवाल, विक्की अग्रवाल, जनक देवांगन, यादकुमार, टुम्मन साहू, धरमू पटेल, मुरलीधर झा, जीवनदास रात्रे, दादू नागदौने, राकेश ठाकुर, राकेश ताम्रकार, हसन खान, जावेद खान, दुजेराम सहित नगर के भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व गंडई भाजपा की टीम मौजूद रही।
सीएम ने योजनाओं का किया बखान
योजनाओं और विकास कार्यों के बारे में डॉ. सिंह ने बताया कि स्मार्टकार्ड में अब ५० हजार नहीं बल्कि पूरे 5 लाख आयुष्मान भारत योजना के तहत मिलेगा। नर्मदा चौक से साल्हेवारा तक जल्द ही सड़क निर्माण करवाया जाएगा। 17 सौ करोड़ का बोनस किसानों कों 7.50 करोड़ तेंन्दुपत्ता बोनस गांव गरीब और किसानों कों प्राथमिकता सरकार ने तय की है।
धार्मिक स्थलों का जयकारा
भाषण के दौरान गाय भीड़ में घुस आई थी। इसके चलते अफरा-तफरी का माहौल हो गया था, डॉ. सिंह ने गौ माता की जयकारा कर बताया कि जिस कार्यक्रम में गौ माता आ जाए वह कार्यक्रम सफल हो जाता हैै। साथ ही नगर के आसपास के धार्मिक स्थल जिसमें नर्मदा माता, घटियारी, चोरडाधाम के शिव भगवान, देउरमंदिर और मां गंगई की जयकारे लगवाए।
कांग्रेस पर निशाना
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए डॉ. रमन सिंह ने कहा कि कांग्रेस विरोध करती है, पर सबसे पहले बोनस वहीं लोग निकाल लेते हैं। सरकार के सभी योजनाओं का फायदा सबसे पहले वही लोग लेते हैं। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें विकास देखना है, तो राजनांदगांव और अमेठी में देखें।
लोहारा चलने का दिया नेवता
मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां भाजपा की पूरी टीम मौजूद है। कार्यक्रम में छुईखदान से बाईक रैली निकाली गई थी। चार पहिया वाहनों का काफिला विकास रथ के पीछे चल रहा था। गंडई के तिरंगा चौक में मुख्यमंत्री ने लगभग 10 हजार लोगों को संबोधित किया।

Hindi News/ Rajnandgaon / विकास यात्रा: मुख्यमंत्री सिंह ने कहा- गंडई के लोग संघर्षशील व स्वाभिमानी

ट्रेंडिंग वीडियो