scriptRajnandgaon Crime: युवक ने नाबालिग लड़की को दिया शादी का झांसा, किया बलात्कार, आरोपी कर्नाटक से गिरफ्तार | Man promised marriage to girl, raped, accused arrested from Karnataka | Patrika News
राजनंदगांव

Rajnandgaon Crime: युवक ने नाबालिग लड़की को दिया शादी का झांसा, किया बलात्कार, आरोपी कर्नाटक से गिरफ्तार

CG Crime: गैंदाटोला थाना में एक नाबालिग को शादी का प्रलोभन देकर उसे दूसरी जगह ले जाकर उसके साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया था।

राजनंदगांवMar 24, 2024 / 05:13 pm

Shrishti Singh

rape.jpg
Rajnandgaon Crime News: गैंदाटोला थाना में एक नाबालिग को शादी का प्रलोभन देकर उसे दूसरी जगह ले जाकर उसके साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया था। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में जुटी थी। पुलिस ने आरोपी को कर्नाटक से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार एक नाबालिक लड़की के परिजनों ने आरोपी भगवानी टेंभूरकर पिता किशुन टेंभूरकर निवासी ग्राम धरमूटोला थाना गैंदाटोला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके नाबालिग लड़की को शादी का प्रलोभन देकर ले गया है और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी पीड़िता को छोड़कर फरार हो गया है। शिकायत पर पुलिस आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में जुटी थी। विवेचना के दौरान आरोपी भगवानी के कर्नाटक में होने की जानकारी मिली। पुलिस कर्नाटक पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Home / Rajnandgaon / Rajnandgaon Crime: युवक ने नाबालिग लड़की को दिया शादी का झांसा, किया बलात्कार, आरोपी कर्नाटक से गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो