scriptराजनांदगांव: सात लोगों ने मिलकर पार्टी कर रहे युवक की हत्या की, चार ने किया पुलिस के सामने सरेंडर, छावनी में तब्दील घटना स्थल | Youth killed in Rajnandgaon, four accused surrendered | Patrika News
राजनंदगांव

राजनांदगांव: सात लोगों ने मिलकर पार्टी कर रहे युवक की हत्या की, चार ने किया पुलिस के सामने सरेंडर, छावनी में तब्दील घटना स्थल

राजनांदगांव शहर के गंज मंडी बसंतपुर में पार्टी कर रहे युवक की सात लोगों ने धारधार हथियार से हत्या कर दी। घटना बुधवार रात लगभग 11.30 बजे की है। (murder in Rajnandgaon)

राजनंदगांवSep 24, 2020 / 02:10 pm

Dakshi Sahu

राजनांदगांव: सात लोगों ने मिलकर पार्टी कर रहे युवक की हत्या की, चार ने किया पुलिस के सामने सरेंडर, छावनी में तब्दील घटना स्थल

राजनांदगांव: सात लोगों ने मिलकर पार्टी कर रहे युवक की हत्या की, चार ने किया पुलिस के सामने सरेंडर, छावनी में तब्दील घटना स्थल

राजनांदगांव. राजनांदगांव शहर के गंज मंडी बसंतपुर में पार्टी कर रहे युवक की सात लोगों ने धारधार हथियार से हत्या कर दी। घटना बुधवार रात लगभग 11.30 बजे की है। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर एसपी और थाना प्रभारी पहुंचे तब तक आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बसंतपुर निवासी गोल्डी मरकाम अपने दोस्तों प्रतीक ताम्रकार, मुकेश गेंडरे और एक अन्य साथी के साथ गंज मंडी के पीछे रात में पार्टी कर रहा था। तभी सात आरोपी वहां आ धमके। पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोपियों ने तलवार, चाकू और अन्य धारदार हथियार से गोल्डी और उसके दोस्तों पर हमला बोल दिया। जिसमें गोल्डी की मौत हो गई और प्रतीक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। गुरुवार सुबह सात आरोपियों में से चार आरोपियों ने थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया है।
अतिरिक्त पुलिस बल किया तैनात
बसंतपुर थाना टीआई राजेश साहू ने बताया कि युवक की हत्या में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। गोल्डी की हत्या की बात सुनकर क्षेत्र के लोग आक्रोशित हो गए थे। जिन्हें काफी मशक्कत के बाद शांत कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार वारदात के बाद गोल्डी के दो दोस्त मौके से किसी तरह जान बचाकर भाग गए थे। मृतक भी हिस्ट्री शीटर था। ऐसे में पुलिस मृतक के दोस्तों की भी तलाश कर रही है ताकि पूरे मामले की जड़ तक पहुंचा जा सके। एक सप्ताह के अंदर राजनांदगांव शहर में हत्या की यह दूसरी बड़ी घटना है। तीन दिन पहले भी एक युवक को छह लोगों ने मिलकर मौत के घाट उतार दिया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो