scriptपिछले दो साल से इस जिले की लड़कियों को नहीं मिली साइकिलें | Girls of this district did not get bicycles for last two years | Patrika News
राजसमंद

पिछले दो साल से इस जिले की लड़कियों को नहीं मिली साइकिलें

राजसमंद. जिले की 15 हजार से अधिक छात्राओं को साइकिल का इंतजार है। इसके अभाव में छात्राओं को पैदल ही आवाजाही करनी पड़ती है। इससे समय भी खराब होता है साथ ही आवाजाही में परेशानी होती है। यह शिक्षा सत्र भी समाप्त होने को है। इसके बावजूद छात्राओं को अब तक साइकिल नहीं मिली है।

राजसमंदFeb 03, 2024 / 12:32 pm

himanshu dhawal

पिछले दो साल से इस जिले की लड़कियों को नहीं मिली साइकिलें

पिछले दो साल से इस जिले की लड़कियों को नहीं मिली साइकिलें

प्रदेश में कक्षा नवमीं में अध्ययनरत छात्राओं को मुख्यमंत्री नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत साइकिल उपलब्ध कराई जाती है, लेकिन सरकार की ओर से सत्र 2022-23 एवं वर्तमान सत्र 2023-24 में अध्ययनत करीब 15103 छात्राओं को अब तक साइकिल नहीं मिली है। इसके कारण छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारों के अनुसार विधानसभा चुनाव के चलते इसमें देरी होना बताया गया था, लेकिन अब सरकार को बने भी समय हो गया है। इसके बावजूद अभी तक साइकिलों का वितरण नहीं हो पा रहा है। इसके कारण छात्राओं को पैदल ही स्कूल जाना पड़ता है। छात्राओं को साइकिल का वितरण कब तक होगा इसका जवाब शिक्षा विभाग के अधिकारियों के पास भी नहीं है।
नाम सत्र 2022-23 सत्र 2023-24
राजसमंद 1261 1465
भीम 1439 1657
रेलमगरा 818 0811
देवगढ़ 852 0905
आमेट 843 0882
कुंभलगढ़ 1005 1091
खमनोर 962 1112
ट्रांसवर वाउचर की है सुविधा
सरकार की ओर से जिन छात्राओं का घर स्कूल से दो किलोमीटर दूर है उन्हें साइकिल उपलब्ध कराई जाती है। इसके तहत जो छात्राएं साइकिल नहीं लेना चाहती है और वह अन्य किसी साधन से स्कूल आती-जाती है तो उसे नियमानुसार भुगतान करने का प्रावधान है। हालांकि जिले में अभी तक ऐसा एक भी मामला सामने आया है।

Hindi News/ Rajsamand / पिछले दो साल से इस जिले की लड़कियों को नहीं मिली साइकिलें

ट्रेंडिंग वीडियो