23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

FESTIVAL : कांकरोली में धूमधाम से मनेगा महाप्रभु वल्लभाचार्य का का उत्सव, निकलेगी शोभायात्रा

श्री द्वारकाधीश मंदिर मंडल प्रशासन ने की तैयारियां
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजसमंद

•

image

Ratan Lal Jat

•

Updated: 12 Apr 2018, 6:03 PM IST

Rajsamand,Rajsamand news,Rajsamand Hindi news,Rajsamand local news,rajsamand news in hindi,rajsamand latest hindi news rajsamand,rajsamand latest news rajsamand,Latest News rajsamand,Latest hindi news rajsamand,

राजसमंद. प्रभु द्वारकाधीश मंदिर में महाप्रभु वल्लभाचार्यजी का उत्सव गुरुवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर प्रभु को विषेश शृंगार धराया जाएगा। उत्सव को लेकर विविध आयोजन होंगे। आयोजन के तहत शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। प्रभु के मंगला को मंगला के दर्शनों से विषेश शृंगार धराए जाने का क्रम शुरू होगा। राजभोग के दर्शनों में प्रभु को पंचांग सुनाया जायेगा। वहीं इस उत्सव के लिए विषेश भोग प्रभुश्री को लगाया जाएगा। मन्दिर के कमल चौक में नंगाड़ा बजाया जाएगा। वहीं संध्या आरती दर्शनों के पष्चात द्वारकाधीश मन्दिर से तृतीय पीठ राजकुमार गोस्वामी, वेदान्त बावा के नेतृत्व में कलश शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा द्वारकाधीश मन्दिर से शुरू होकर रेती मोहल्ला, सब्जी मण्डी, नया बाजार, मालनिया चौक, धोरा मोहल्ला होते हुए पुन: द्वारकाधीश मन्दिर पहुंचेगी। शोभा यात्रा में मन्दिर बैण्ड के साथ महिलाएं कलश लेकर चलेंगी।
नाथद्वारा में तीन दिवसीय प्रदर्शनी शुरू
नाथद्वारा. शुद्धाद्वेत पुष्टिमर्गीय वल्लभ संप्रदाय की प्रधानपीठ प्रभु श्रीनाथजी मंदिर में महाप्रभुजी का प्राकट्योत्सव गुरुवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इससे पूर्व बुधवार को तीन दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। महाप्रभुजी के प्राकटïयोत्सव पर आराध्य प्रभु श्रीनाथजी को अलौकिक शृंगार धराया जाएगा। साथ ही सांयकाल महाप्रभुजी की छवि को सुखपाल में सजाकर शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह मंदिर मार्ग से प्रारंभ होकर मंदिर परिक्रमा करते हुए पुन: मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार नक्कार खाने पर पहुंचकर संपन्न होगी।

१६ अप्रेल से ब्यावर में रुकेगी रानीखेत एक्सप्रेस’
राजसमन्द. आगामी १६ अप्रेल से रानीखेत एक्सप्रेस ब्यावर स्टेशन में रुकने लगेगी। संसदीय क्षेत्र मीडिया संयोजक मधुप्रकाश लड्ढा ने बताया कि सांसद हरिओम सिंह राठौड़ के उत्तर पश्चिम रेलवे से सतत संपर्क से ब्यावर रेलवे स्टेशन पर रानीखेत एक्सप्रेस का ठहराव निश्चित हो गया है। 16 अप्रेल से जैसलमेर से काठगोदाम-रामनगर तक चलने वाली गाड़ी संख्या 15013.14 रानीखेत एक्सप्रेस का ब्यावर के रेलवे स्टेशन पर प्रथम बार ठहराव होगा। इस अवसर पर सांसद राठौड़ भी ब्यावर रेलवे स्टेशन पर उपस्थित रहेंगे।

बड़ी खबरें

View All

राजसमंद

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग