scriptलोकसभा चुनाव के इस संसदीय क्षेत्र में महिलाओं ने पुरुषों को छोड़ा पीछे…पढ़े पूरी खबर | Patrika News
राजसमंद

लोकसभा चुनाव के इस संसदीय क्षेत्र में महिलाओं ने पुरुषों को छोड़ा पीछे…पढ़े पूरी खबर

राजसमंद लोकसभा सीट: 1005186 में से 594871 महिलाओं ने डाले वोट, 1055731 पुरुषों में से 608416 ने किया मतदान

राजसमंदApr 28, 2024 / 11:09 am

himanshu dhawal

oplus_0

राजसमंद. लोकसभा सीट, राजसमंद पर दूसरे चरण में गत शुक्रवार को हुए मतदान में पुरुषों के मुकाबले महिलाएं आगे रही हैं। अपने वर्ग में तकरीबन 1.55 फीसदी महिलाओं ने पुरुष वर्ग की तुलना में ज्यादा वोट डाले। हालांकि मेड़ता, डेगाणा और राजसमंद विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं की तुलना में पुरुषों ने अधिक मतदान किया।
मतदान के आंकड़ों का विश्लेषण दर्शाता है कि आठों विधानसभा क्षेत्रों में सर्वाधिक मतदान राजसमंद, नाथद्वारा और ब्यावर में हुआ, जबकि कुम्भलगढ़ डेगाणा, मेड़ता, भीम और जैतारण में 60 फीसदी से कम मतदान हुआ। पूरे लोकसभा क्षेत्र में कुल 58.39 प्रतिशत मतदान हुआ था, जो पिछले वर्ष 2019 के लोकसभा चुनावों की तुलना में करीब साढ़े छह फीसदी कम है। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में कुल 20 लाख 60 हजार 942 मतदाता थे, जिनमें से 12 लाख 03 हजार 299 मतदाता बूथ तक पहुंचे और मतप्रयोग किया।

3084 सरकारी कार्मिकों ने किया मतदान

पूरे संसदीय क्षेत्र में 3084 सरकारी कार्मिकों ने मतदान प्रक्रिया में ड्यूटी लगने पर बैलेट पेपर से वोट दिया। सर्वाधिक 743 ईडीसी राजसमंद में जारी हुए, जबकि सबसे कम ब्यावर में केवल 27 कार्मिकों ने ईडीसी के जरिये मतदान किया।

15 हजार से ज्यादा बुजुर्गों ने डाला वोट

राजस्थान की इस रियासत को जोडऩे के लिए चलाई थी रेल…पढ़े पूरी खबर

18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 33 हजार 627 युवाओं ने मतदान किया, जिनमें ज्यादातर फस्र्ट टाइम वोटर थे। 20 से 25 वर्ष के वर्ग में एक लाख 27 हजार 027 युवाओं ने मत दिया। सर्वाधिक दिलचस्प यह रहा कि 15 हजार 665 बुजुर्ग होम वोटिंग का विकल्प छोडकऱ खुद मतदान केन्द्र पहुंचे और लोकतंत्र के इस उत्सव में अपनी भागीदारी निभाई।

23 वोट फर्जी पड़े, डलवाए टेंडर वोट

23 वोटर्स का मतदान कोई और कर गया। ऐसे में बूथ पर पहुंचे असली मतदाताओं को मतदान दलों ने टेंडर वोट डालने का मौका दिया और उसे लिफाफे में बंद किया। जरूरत पडऩे पर इन वोटों की गिनती की जाएगी। 1112 अक्षम लोगों ने सहयोगी की मदद से मतदान किया। 304 दिव्यांगों ने बे्रललिपी से वोट डाला, जिनमें 8 ऐसे थे, जिनके साथ सहयोगी भी थे। सुनने में अक्षम 237 मतदाता, दृष्टिबाधित 2524 और अन्य तरह की अक्षमता से ग्रस्त 1211 मतदाताओं ने भी मतदान का उत्साह दिखाया।

राजसमंद लोकसभा सीट पर हुए मतदान की स्थिति

  • पुरुष(मतदान/प्रतिशत) महिला(मतदान/प्रतिशत) कुल
  • ब्यावर 77809(58.61%) 82179(63.84%) 159990(61.18%)
  • मेड़ता 89665(60.30%) 77276(55.53%) 166942(58.00%)
  • डेगाणा 75567(55.11%) 69302(53.51%) 144869(54.33%)
  • जैतारण 86107(53.74%) 84233(56.18%) 170340(54.92%)
  • भीम 60846(51.43%) 70943(62.17%) 131791(56.70%)
  • कुम्भलगढ़ 62118(53.29%) 62839(56.81%) 124958(55.00%)
  • राजसमंद 75661(63.91%) 71304(61.75%) 146966(62.84%)
  • नाथद्वारा 80643(65.22%) 76795(65.28%) 157443(65.25%)
  • कुल 608416(57.63%) 594871(59.18%) 1203299(58.39%)
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो