एक प्रार्थना पत्र में वादी ने शत्रु संपत्ति के मामले में सपा सांसद की मंगलवार को होने वाली सुनवाई की तारीख को आगे बढ़ाने की अपील की, जबकि दूसरी याचिका में उक्त केस को दूसरी कोर्ट में स्थानांतरित करने की अपील की गई। अधिवक्ता सुमित शर्मा ने बताया कि सुनवाई की तारीख आगे बढ़ाने की अपील को मंजूर कर लिया गया है। इस मामले में जमानत अर्जी पर सुनवाई 25 मार्च को होगी। दूसरे प्रार्थना पत्र में वादी की ओर से कोर्ट से संतुष्ट न होने की बात कहते हुए केस दूसरे कोर्ट में स्थानांतरित करने को कहा था, इस मामले में जिला जज की कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी है।