
आजम खान के करीबी सपा नेता को भूमाफिया घोषित कर 2 करोड़ की संपत्ति पर चला बुलडोजर।
सीतापुर की जिला जेल में बंद समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान के बाद अब उनके करीबी रहे सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष उज्ज्वल दीदार उर्फ़ साबी को रामपुर जिला प्रशासन ने भू माफिया घोषित करते हुए सरकार के भूमाफिया पोर्टल पर दर्ज कर दिया है। वहीं, साबी ने कई वर्ष पहले कुछ भूमि पर कथित रूप से अवैध कब्जा किया था। शिकायत के बाद जिला प्रशासन ने पुलिस बल की मौजदूगी में पूर्व जिलाध्यक्ष के कब्जे पर बुलडोजर चलवाकर कब्जामुक्त करा दिया है। जिसकी कीमत वर्तमान में दो करोड़ रुपये आंकी गई है।
योगी सरकार 2.0 में रामपुर में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष उज्जवल दीदार के खिलाफ जिला प्रशासन ने पुलिस बल के साथ जबरदस्त कार्रवाई की है। रामपुर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला ने बताया की हमारा काम अपराधियों की कमर तोड़ना है। इसलिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि थाने में शिकायत आई थी। उसी शिकायत पर राजस्व को शिकायत सौपीं गई थी। जांच रिपोर्ट आने के बाद अफसरों की मौजूदगी में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष उज्ज्वल दीदार उर्फ साबी के कब्जे से जमीन मुक्त कराई गई है।
विरोध करने पर हिरासत में लिए गए सपा नेता
बताया जा रहा है कि बीते 5 अप्रैल 2022 को थाना बिलासपुर में मोती हलधर निवासी गोकुलनगरी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि सपा नेता उज्जवल दीदार उर्फ़ साबी ने उनकी 5 एकड़ ज़मीन पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। शिकायतकर्ता की शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेकर राजस्व विभाग से आख्या प्राप्त करके आवेदक की ज़मीन को मुक्त कराने की कार्रवाई की गई है। इस दौरान साबी ने कार्रवाई का विरोध भी किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
लगातार चल रहा योगी का बुलडोजर
बता दें कि रामपुर के कद्दावर नेता आजम खान पर कई किसानों और सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के अरोप लगे थे। सरकार ने आजम खान को भूमाफिया घोषित करते हुए ताबड़तोड़ कार्रवाई की। अब एक बार फिर प्रदेश में सीएम योगी सत्ता में वापसी कर चुके हैं। इसलिए फिर से भू माफियाओं और अपराधियों के खिलाफ योगी का बुलडोजर लगातार चल रहा है।
Published on:
5 May 2022, 1:47 PM IST
बड़ी खबरें
View Allरामपुर
उत्तर प्रदेश
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.