scriptमंत्री के साले पर महिला ने लगाया ऐसा आरोप तो पत्नी ने दर्ज करा दिया मुकदमा, जानिए क्या है पूरा मामला | minister's brother in law wife lodged fir against neighbour in rampur | Patrika News
रामपुर

मंत्री के साले पर महिला ने लगाया ऐसा आरोप तो पत्नी ने दर्ज करा दिया मुकदमा, जानिए क्या है पूरा मामला

मुख्य बातें

मंत्री के कथित साले के खिलाफ महिला ने दी थी शिकायत
अब शख्स की पत्नी ने महिला समेत चार के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच

रामपुरAug 25, 2019 / 05:15 pm

Nitin Sharma

fir.jpg

रामपुर। बीती रात नगर की एक महिला ने योगी सरकार के दिग्गज नेता और मंत्री के कथित साले पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस के रिपोर्ट लिखने के तुरंत बाद पुलिस की जांच आगे बढ़ती। उससे पहले ही मंत्री के साले की पत्नी अपने पति के बचाव में आ गई। उसने पति पर आरोप लगाने वाली महिला समेत चार लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर करवा दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

महिला का आरोप है कि वह कूडा डालने के लिए घर से बाहर जा रही थी। तभी अचानक से खुद के जीजा काे मंत्री बताने वाला शख्स आया और उसने मेरे साथ बदसलूकी की। विरोध करने पर धमकाया। इससे भी उसका मन नही भरा, तो उसने अपनी कृपाण निकालकर। उसे घायल कर दिया और कपडे फाड़ दिए। महिला की यह हालत देख उसके परिजन थाने लाये। जहां पर पुलिस ने उनकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर ही थी कि अचानक से मंत्री के कथित साले की पत्नी आई ओर उसने उस महिला समेत 4 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।

ट्रेन से उतरे शख्स पर बच्चा चोरी का आरोप लगाकर भीड़ ने किया ऐसा हाल, पुलिस ने बचाई जान

साले की पत्नी ने लगाये यह गंभीर आरोप

योगी सरकार के मंत्री के कथित साले की पत्नी का आरोप है कि आरोपी महिला ने अपने पति समेत अन्य दो लोगों के साथ घर में घुसकर मेरी बेटी के साथ मारपीट की। विरोध करने पर मेरे पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। इन सब चीजों को लेकर मैंने शिव लाइंस कोतवाली में एक तहरीर दी है। पुलिस ने चार लोगों को नामजद किया है। पुलिस ने मेरी तहरीर पर आरोपी सभी चारों लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी राधेश्याम का कहना है कि दोनों महिलाओं का आपस में झगड़ा हुआ। उसी झगड़े को लेकर एक महिला ने पहले एक शख्स के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। उसके बाद दूसरी पक्ष की महिला ने आरोपी पक्ष की महिला और उसके पति समेत दो अन्य लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। उसी तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे। उसी को लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Home / Rampur / मंत्री के साले पर महिला ने लगाया ऐसा आरोप तो पत्नी ने दर्ज करा दिया मुकदमा, जानिए क्या है पूरा मामला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो