scriptमतदान के दिन तापमान लेगा इम्तिहान, छाया और पानी का प्रशासन करेगा इंतजाम, पारा 41 डिग्री रहने का अनुमान | Temperature will be tested on day of voting in Rampur | Patrika News
रामपुर

मतदान के दिन तापमान लेगा इम्तिहान, छाया और पानी का प्रशासन करेगा इंतजाम, पारा 41 डिग्री रहने का अनुमान

Rampur News: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) में गर्मी वोटरों की अग्निपरीक्षा लेगी। प्रशासन का कहना है कि मतदान के लिए सभी इंतजाम पूरे किए गए हैं।

रामपुरApr 14, 2024 / 07:16 pm

Mohd Danish

temperature-will-be-tested-on-day-of-voting-in-rampur.jpg

Rampur Lok Sabha Seat

Rampur Lok Sabha Seat: गर्मी से राहत देने के लिए मतदान स्थल पर छाया और पानी के इंतजाम किए जाएंगे। मौसम विभाग के मुताबिक 19 अप्रैल को तापमान 41 डिग्री के करीब रहेगा। लोकतंत्र के महापर्व के दिन जिले में गर्मी के तेवर तल्ख होंगे। रामपुर लोकसभा सीट (Rampur Lok Sabha Seat) के लिए 19 अप्रैल को मतदान होना है। दिन-प्रतिदिन गर्मी बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार मतदान के दिन तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
ऐसे में 2019 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के 64.4 फीसदी मतदान को पीछे छोड़ते हुए ज्यादा से ज्यादा मतदान करवाना प्रशासन व राजनीतिक दलों के लिए चुनौतीपूर्ण होगा। पिछले चुनाव में मतदान के दिन 36 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा था। अप्रैल माह में पिछले 12 दिनों में तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है। 1 अप्रैल को न्यूनतम तामपान 18 डिग्री व अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं 13 अप्रैल शनिवार को न्यूनतम 22 डिग्री व अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा।
यह भी पढ़ें

मुरादाबाद नहीं पहुंचे अखिलेश यादव, रुचि वीरा बोलीं- पुलिसकर्मी हद में रहें, भाजपा के लिए काम करना करें बंद


बढ़ती गर्मी के बीच कतार में खड़े वोटरों को धूप से बचाने के लिए शामियानों की व्यवस्था कराने को कहा गया है। चुनाव आयोग ने इसके लिए प्रशासन को भी आदेश दिए हैं। साफ किया है कि उन बूथों पर छांव की व्यवस्था की जाए जहां खुले में वोटरों की कतार लगती हो। इसके अलावा कर्मचारियों के लिए भी गर्मी से बचाव के इंतजाम करने के भी आदेश दिए गए हैं।

Home / Rampur / मतदान के दिन तापमान लेगा इम्तिहान, छाया और पानी का प्रशासन करेगा इंतजाम, पारा 41 डिग्री रहने का अनुमान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो