scriptहेमंत सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर, ऑफिसर बोलते हैं हर महीना रिचार्ज कराना पड़ता है: बाबूलाल मरांडी | Corruption is at its peak in Hemant government : Babulal Marandi | Patrika News
रांची

हेमंत सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर, ऑफिसर बोलते हैं हर महीना रिचार्ज कराना पड़ता है: बाबूलाल मरांडी

मरांडी ने कहा कि झारखंड राज्य भाजपा नीत अटल सरकार की देन है। भाजपा राज्य गठन से लेकर राज्य के सर्वांगीण विकास केलिए समर्पित है।

रांचीAug 28, 2023 / 02:09 am

Ram Naresh Gautam

हेमंत सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर, ऑफिसर बोलते हैं हर महीना रिचार्ज कराना पड़ता है: बाबूलाल मरांडी

हेमंत सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर, ऑफिसर बोलते हैं हर महीना रिचार्ज कराना पड़ता है: बाबूलाल मरांडी

रांची. भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने अपनी संकल्प यात्रा के द्वितीय चरण में जामताड़ा की जनसभा के साथ संथाल परगना के 18विधानसभा क्षेत्र की जनसभा को संबोधित किया।
मरांडी ने बारिश के बीच जनसभाओं में हजारों की संख्या में शामिल होकर उनकी बातों को सुनने के लिए संथाल परगना की जनता का हृदय से आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि जनता के स्नेह और समर्थन से संकल्प यात्रा अब जनसंकल्प यात्रा में बदल गई है।

 

मरांडी ने कहा कि झारखंड राज्य भाजपा नीत अटल सरकार की देन है। भाजपा राज्य गठन से लेकर राज्य के सर्वांगीण विकास केलिए समर्पित है। लेकिन अलग राज्य की लड़ाई का ढिंढोरा पीटने वाले झामुमो कांग्रेस और राजद के लोगों ने क्या किया यह जानता जानती है। ये झारखंड आंदोलन को बेचने और खरीदने वाले लोग है। कोई लाश पर बनने की कसम खाने वाले लोग हैं। शिबू सोरेन को तिहाड़ जेल जाने की कहानी झारखंड की जनता जानती है।

 

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अलग राज्य भी दिया और गांव ,गरीब,किसान को विकास की मुख्यधारा से भी जोड़ा। 60वर्षों तक कांग्रेस ने गांव में सड़क बिजली नहीं भेजी क्योंकि गांव में गरीब,दलित , पिछड़ा लोग रहते हैं।लेकिन अटल जी की सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से गांव में विकास की नई क्रांति ला दी। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर,ऑफिसर बोलते हैं हर महीना रिचार्ज कराना पड़ता है।

 

मरांडी ने कहा कि अटल जी की सरकार ने संथाली भाषा को 8वीं अनुसूची में जोड़ा,आदिवासी मंत्रालय बनाए।और आज मोदी सरकार ने पिछले 9वर्षों में गांव गरीब किसान के कल्याण केलिए अनेक योजनाएं चलाई। आज केंद्र सरकार में आदिवासी समाज से आजाद भारत के इतिहास में पहली बार 8 मंत्री जनजाति समाज से हैं। भगवान बिरसा की जयंती 15नवंबर को जनजाति गौरव दिवस घोषित हुआ। और आज भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को बनाकर आदिवासियों का सम्मान बढ़ाया।


उन्होंने कहा कि संथाल परगना में विकास की गाथा लिखी जा रही। दुमका का मेडिकल कॉलेज,देवघर में एम्स की स्थापना,एयरपोर्ट ,साहेबगंज में बंदरगाह और गंगा पुल का निर्माण मोदी सरकार की देन है। कहा कि प्रधानमंत्री जी ने देश को कोरोना से केवल बचाया ही नही ,मुफ्त टीकाकरण अभियान चलाया,किसी को भूखे नहीं सोना पड़े इसकी चिंता की। लॉक डाउन में गरीबों के खाते में पैसे भेजे,प्रति व्यक्ति 5किलो अनाज भेजे जो आज तक मिल रहा।


मरांडी ने कहा एक तरफ केंद्र सरकार जनता के विकास केलिए काम कर रही वहीं राज्य की हेमंत सरकार कमाने केलिए। राज्य भ्रष्टाचार,लूट का तांडव मचा है। मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भी गरीबों के अनाज की लूट मची है। खान खनिज की लूट हो रही,गरीबों ,आदिवासियों की जमीन लूट ली जा रही ।


कहा लूट में मुख्यमंत्री का परिवार शामिल है। सोरेन परिवार नाम बदलकर गरीब आदिवासियों का जमीन लूट रहा है। कहा कि सोरेन परिवार कमाने केलिए,खान,खनिज ,जमीन को लूटने और लुटवाने केलिए और परिवार को बचाने के लिए सत्ता में रहना चाहता है।

 

मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार में अपराधियों की हिम्मत बढ़ गई है। रोज हत्या लूट बलात्कार की घटनाएं हो रही। राज्य में आदिवासी,दलित पिछड़ा,बहन बेटियां कोई सुरक्षित नही। बेटियों को पेट्रोल से जला दिया जा रहा,हत्या करके पेड़ पर टांग दिया जा रहा। और पुलिस अपराधियों को नहीं पकड़ कर पैसे की वसूली कर रही।


उन्होंने कहा कि राज्य में पुलिस प्रशासन के पदाधिकारी बोलते हैं कि उन्हें पद पर बने रहने केलिए हर माह रिचार्ज कराना पड़ता है।उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण के कारण गो तस्करों पर कारवाई नहीं हो रही।पुलिस को सरकार कार्रवाई नहीं करने का निर्देश देती है। आज लाखों की संख्या में झारखंड से पशुधन की तस्करी हो रही। बांग्लादेश भेजा जा रहा।
उन्होंने कहा कि भाजपा चुपचाप झारखंड को बर्बाद होते नही देख सकती। इसलिए जनता को सत्ता संपोषित भ्रष्टाचार ,अपराध और तुष्टिकरण से मुक्ति दिलाने का संकल्प लेकर यह संकल्प यात्रा चली है। उन्होंने जनता से भाजपा को सहयोग करने की अपील की।

मरांडी ने आह्वान किया कि 2024में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का एवम राज्य से भ्रष्ट,निकम्मी विकास विरोधी हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकते हुए भाजपा के नेतृत्व में मजबूत सरकार बनाने का संकल्प लें।

Home / Ranchi / हेमंत सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर, ऑफिसर बोलते हैं हर महीना रिचार्ज कराना पड़ता है: बाबूलाल मरांडी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो