scriptखूंटी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 3 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार | Jharkhand Naxalite: 3 Hardcore Naxalite Arrested In Khunti Jharkhand | Patrika News
रांची

खूंटी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 3 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

Jharkhand Naxalite: पुलिस अधीक्षक (Jharkhand Police) ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों (Hardcore Naxalite) पर कई गंभीर मामले पहले से दर्ज है, यह गिरफ्तारी खूंटी पुलिस (Khunti News) के लिए बड़ी (Jharkhand News) सफलता है…

रांचीOct 07, 2019 / 07:41 pm

Prateek

Jharkhand Naxalite, Jharkhand Police,Hardcore Naxalite, Khunti News, Jharkhand News

खूंटी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 3 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

(रांची,खूंटी): झारखंड में खूंटी जिला पुलिस ने सोमवार को प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा-माओवादी के 3 हार्डकोर नक्सलियों (Jharkhand Naxalite) को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से हथियार और कारतूस तथा नक्सली संगठन का बैनर भी बरामद किया गया है।


इन्हें किया गया गिरफ्तार…

खूंटी के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि मारण दाहा थाना अंतर्गत तिलमा में कई नक्सली कांडों के वांछित धर्मवीर महतो देखा गया है। सूचना के बाद एएसपी और एसडीपीओ के नेतृत्व में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान तीनों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार नक्सलियों में धर्मवीर महतो उर्फ डेमका महतो, अमरजीत मुंडा उर्फ सोमा मुंडा और करण सिंह मुंडा उर्फ सोमा मुंडा शामिल हैं।

यह हथियार हुए बरामद…

इनके पास से एके-47 की एक जिंदा गोली, एक देशी पिस्टल, 14 गोलियां और प्रतिबंधित नक्सली संगठन का बैनर बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि धर्मवीर पर पहले से भी कई मामले दर्ज है। पूछताछ में धर्मवीर ने पूर्व में सोमा पाहन की हत्या करने, रंगदारी और नक्सली कांडों में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

Home / Ranchi / खूंटी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 3 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो