scriptमंगल करेंगे दंगल, कल से 120 दिनों के लिए बदल जाएगी इन राशि वालों की किस्मत | 1 december Ka Rashifal Virgo aaj ka rashifal in hindi | Patrika News
रतलाम

मंगल करेंगे दंगल, कल से 120 दिनों के लिए बदल जाएगी इन राशि वालों की किस्मत

मंगल करेंगे दंगल, कल से 120 दिनों के लिए बदल जाएगी इन राशि वालों की किस्मत

रतलामNov 21, 2018 / 02:48 pm

Ashtha Awasthi

Rashifal

Rashifal

रतलाम। नवग्रहों के सेनापति मंगल जिससे खुश हो जाते है उसे राजा बनाकर ही छोड़ते है। आने वाले दिनों में मंगल सीधी चाल चलेंगे। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की चाल का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलता है। प्रभाव बुरा भी पड़ता है, तो अच्छा भी पड़ता है। अच्छे या बुरे प्रभाव की स्थिति प्रत्येक व्यक्ति की कुंडली में ग्रहों की स्थिति पर निर्भर करता है। यदि ग्रह अनुकूल दिशा में चल रहा है, तो लाभ देगा लेकिन यदि ये प्रतिकूल हो गया तो जीवन बर्बाद कर सकता है। ज्योतिश के अनुसार मंगल ग्रह को उग्र स्वभाव का ग्रह माना जाता है। लेकिन इसकी अनुकूलता बहुत लाभदायक होती है। ऐसे में मंगल का मकर राशि में सिधी चाल चलने से कुछ राशि पर कृपा बरसेगी। जानिए कौन सी हैं वे राशि….

Rashifal

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को सफलता आपको निश्चित तौर पर मिलेगी। यह समय आपके लिए करियर में बदलाव लाने वाला साबित हो सकता है।आप यदि बेरोजगार हैं, तो उत्तम नौकरी के योग बन रहे हैं। आपका सारा ध्यान कारोबार में तरक्की के संघर्ष में रहेगा।

कुंभ राशि

कुम्भ राशि के जातकों को व्यावसायिक क्षेत्र में साझेदारी करने पर बड़ा लाभ होगा। व्यापार में वृद्धि के उत्तम योग बनेंगे। अध्ययन के दौरान एकाग्रता बनी रहेगी। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। सुख के संसाधनों में वृद्धि होगी। नया वाहन खरीदने में सफलता मिलेगी।

Rashifal

तुला राशि

तुला राशि के जातकों आर्थिक स्थिति में सुधार होगा व्यवसाय में लगाई गई पूंजी व्यर्थ नहीं होगी, आने वाले समय में आपको उत्तम परिणाम मिलेंगे। रोजगार को लेकर कोई मित्र शुभ संदेश सुनाएगा। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। कहीं से रुका हुआ धन आपको प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को जमीन-जायदाद में वृद्धि होने के योग बनेंगे। परिवार में शादी के लिए रिश्ता आ सकता है। नौकरी पेशा लोगों को इस माह के अंत तक पदोन्नति मिल सकती है। उच्च शिक्षा के लिए माता-पिता की ओर से सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को कार्य के वक्त की गई कड़ी मेहनत रंग लाएगी और आपके धन पक्ष में वृद्धि होना निश्चित है। प्रशासन से आर्थिक सहयोग मिलने के मौके दिखाई दे रहे हैं। संतान को किसी ओर से कोई बड़ा उपहार मिल सकता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो